UP News: पत्नी के सामने पुलिस ने काटा चालान, पति ने जला दी बाइक, मचा हड़कंप, जाने फिर क्या हुआ?

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। मुरादाबाद में पुलिस द्वारा बाइक का चालान काटने पर एक युवक इतना नाराज हो गया कि उसने अपनी बाइक में आग लगा दी। आग लगाते ही वहा हडकंप मच गया।

हालांकि इस मामले में टीएसआई की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

up-news-police-issues-challan-in-front-of-wife-husband-burns-bike

दरअसल, यह पूरी घटना मुरादाबाद जनपद के दिल्ली रोड के चौधरी चरण सिंह चौक की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा चौक पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अमरोहा जनपद के हसनपुर थाने के ओसामाफी गांव का रहने वाला अमरीश कश्यप अपनी पत्नी कृति और एक रिश्तेदार को एक ही बाइक पर लेकर अपने घर लौट रहा था।

शाम करीब छह बजे वह चौके पर पहुंचा इस दौरान यातायात पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिस द्वारा उसकी बाइक को रोक लिया गया। टीएसआई रामकुमार ने उसकी बाइक की फोटो ली, इस दौरान वह नाराज हो गया। नाराज युवक यातायात पुलिस कर्मियाें से उलझ गया। उसके बाद पुलिस द्वारा जब उसकी बाइक का चालान किया गया तो वह नाराज हो गया।

पत्नी और रिश्तेदार के सामने बाइक का चालान काटे जाने से वह नाराज हो गया और उसने अपनी बाइक में आग लगा दी। बाइक में आग लगते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद दुकानदारों ने उसकी बाइक में लगी आग बुझाई। इस बारे में मझाेला थाना प्रभारी संजय पांचाल द्वारा बताया गया कि मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+