मुरादाबाद: दलित नेता को पुलिस ने नहीं डालने दिया वोट, वीडियो वायरल
Moradabad news, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तीसरे चरण के लिए चल रहे मतदान के दौरान एक मतदान केंद्र पर पुलिस की दलित नेता चंदन सिंह से झड़प हो गई। बात इतनी बढ़ी कि पुलिस ने दलित नेता को बिना वोट डलवाए ही शांति भंग की धारा 151 में चालान कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया।

जमानत पर छूटने के बाद जब दलित नेता चंदन सिंह वापस वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचा और वोट डालने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे वोट डालने से रोक दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। चंदन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सरकार दलित विरोधी है, सविधान ख़त्म करने वाली है।

दलित दूल्हे को मंदिर जाने से रोका
दलितों के सम्मान को लेकर भले ही बड़ी-बड़ी बातें की जाती हों लेकिन हकीकत में उन्हें कितना सम्मान दिया जा रहा है इसका उदाहरण झांसी के सीपरी बाजार थानान्तर्गत आरी गांव में नजर आया। जहां उच्च जाति के लोगों ने पूजा करने गये दलित दूल्हा-दुल्हन सहित परिवार को मंदिर में जाने से रोक दिया। इतना ही नहीं उन्हें बंधक बनाकर धमकाया जाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications