मुरादाबाद: कक्षा एक की छात्रा से अश्लील हरकतें करता था स्कूल का चपरासी, पुलिस ने भेजा जेल

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के चपरासी की शर्मनाक हरकत सामने आई है। स्कूल के चपरासी पर कक्षा एक की मासूम छात्रा से स्कूल में छेड़छाड़ और रेप के प्रयास का आरोप है। पीड़ित मासूम के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के मुताबिक, चपरासी पिछले एक महीने से मासूम बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था और बच्ची को शिकायत करने पर धमकाता था। पीड़ित बच्ची ने दो दिन पहले परिजनों को चपरासी की हरकतों की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है।

peon arrested for molest class 1 student in moradabad

टॉफी देने का लालच देकर करता था छेड़छाड़

मुरादाबाद जनपद के कटघर थाना क्षेत्र में शर्मसार करने का मामला सामने आया है। कटघर क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा के परिजनों ने स्कूल के चपरासी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा के परिजनों के मुताबिक, स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामकिशोर छात्रा के साथ पिछले एक महीने से छेड़छाड़ कर रहा था। छात्रा को टॉफी देने का लालच देकर रामकिशोर उसे छुट्टी के बाद भी स्कूल में रोकता था और उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।

छात्रा ने बताई चपरासी की हरकतें

रामकिशोर ने छात्रा को परिजनों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से छात्रा ने परिजनों को जानकारी नहीं दी। दो दिन पहले जब रामकिशोर ने छात्रा को काफी देर तक स्कूल मे रोके रखा तो परिजनों के पूछने पर छात्रा ने रामकिशोर की हरकतें बता दी। परिजन मामले की शिकायत करने स्कूल प्रबंधक के पास भी गए, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+