COVID-19: अब मुरादाबाद में लगा नाइट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 6 बजे तक बाहर निकलने पर पाबंदी

मुरादाबाद। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब यूपी के मुरादाबाद में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान क‍िया गया है। इससे पहले प्रशासन ने यहां धारा 144 लागू कर दी थी। बता दें, उत्‍तर प्रदेश कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज के बाद अब मुरादाबाद में नाइट कर्फ्यू क‍िया गया है। यहां रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी।

Recommended Video

    Corona काल के बीच Road पर घूम रहे यमराज, अब मुरादाबाद में लगा Night Curfew | वनइंडिया हिंदी
    Night curfew imposed in Moradabad till 16th April

    उत्‍तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 500 से ज्‍यादा कोरोना केस वाले 13 जिलों में जिलाधिकारी को अधिकार दिए गए हैं कि वो चाहें तो रात में सड़कों पर आवाजाही बंद कर सकते हैं। इसके बाद से एक के बाद एक जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू हो रहा है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री को जिलों के दौरे पर भेजा है। सीएम कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित चार जिलों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। वो लखनऊ की बैठक के बाद प्रयागराज और फिर वाराणसी पहुंचेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन प्रबंधों की समीक्षा करेंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर जाएंगे और स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह कानपुर, आगरा, झांसी, बरेली के दौरे पर रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+