मुरादाबाद: क्लास रूम में सोती रह गई छात्रा, ताला लगाकर घर चले गए शिक्षक

मुरादाबाद, 06 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से है। यहां प्राथमिक विद्यालय के स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आईं, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां स्कूल स्टाफ एक बच्ची को सोते हुए क्लास रूम के अंदर बंद करके चला गया। इस दौरान बच्ची के रोने की आवाज ग्रामीणों को सुनाई दी तो वह स्कूल में पहुंचे और बच्ची को कमरे के अंदर बंद देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल के शिक्षकों को सूचना दी, जिसके बाद बच्ची को क्लास रूम से बाहर निकला गया। इस दौरान बच्ची के परिजन भी उससे तलाशते हुए स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

Moradabad News: school staff locked sleeping girl in primary school

वहीं, इस घटना का वीडियो भी शुक्रवार 05 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल हुए वीडियो में प्राथमिक विद्यालय के स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया जा रहा है। यह पूरा मामला मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के गुरेर गांव का है। गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की पांच वर्षीय छात्रा शानवी रोज की तरह स्कूल आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छुट्टी के वक्त शानवी कक्षा में ही सो गई। छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे और स्कूल स्टाफ ताला बंद करके चले गए।

इस दौरान बच्ची स्कूल के अंदर सोती रह गई। जब शानवी घर नहीं पहुंची तो उसके पिता नासिर उससे तलाशते हुए स्कूल पहुंचे। इस दौरान स्कूल के अंदर से बच्ची की रोने और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवास सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान स्कूल के अंदर झांककर देखा तो बच्ची रो रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल स्टाफ को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे शिक्षकों ने ताला खोलकर बच्ची को बाहर निकाला। शिक्षिकों की लापरवाही पर लोगों ने आक्रोश जताया।

प्रधानाचार्य मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि कुछ दिन पहले विद्यालय के होमवर्क नहीं करने पर इस बच्ची को टीचर ने डांटा था, जिसे लेकर स्‍वजन नाराज हुए थे। गांव के युवक विद्यालय में स्कूल टाइम के वक्त परेशान करते हैं। हालांकि, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जांच कराने की बात भी कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+