Moradabad: पत्नी को पहले सीने से लगाया फिर पति ने पीठ में मार दी गोली, छलनी हुए दोनों के जिस्म

moradabad crime news : सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को पहले सीने से लगाया। फिर उसकी पीठ में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली पत्नी के शरीर को चीरते हुए पति के सीने में जाकर घुस गई। इससे दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो साली की शादी में मोबाइल गुम होने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद पति ने यह कदम उठाया।

moradabad crime news

मृतक पति-पत्नी की एक बेटी और तीन बेटे हैं, जो अब अनाथ हो चुके हैं। यह मामला मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का है। गांव निवासी अनेक सिंह (37) और सुमन चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करते थे। एक सप्ताह पहले अनेक सिंह परिवार को लेकर चंडीगढ़ से संभल जनपद के खेड़ा गांव में अपनी साली प्रीति की शादी में शामिल होने आया था।

शादी समारोह में उसका मोबाइल गुम हो गया था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साली की शादी समारोह से लौटने के बाद मंगलवार रात भी अनेक सिंह ने अपने घर में पहले तंत्र क्रिया की थी। उसके बाद उसने पत्नी सुमन को पास बुलाया और फिर गले लगाकर उसकी पीठ पर तमंटा सटाकर गोली मार दी।

वहीं, गोली पत्नी के सीने को चीरते हुए अनेक सिंह के सीने में जा लगी। गोली चलने की आवास सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 एंबुलेंस से दोनों के इलाज के लिए बिलारी सामुदायिक केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बिलारी अंकित कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

वहीं, फोरेंसिक टीम भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और मौके से सबूत एकत्र किए और दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसपी देहात संदीप कुमार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बच्चे अपनी मां और बाप के साथ हुई घटना के चश्मदीद हैं। बच्चों ने पुलिस को बताया कि रात को मां और पिता के बीच विवाद हुआ था।

लड़ाई-झगड़े का शोर सुनकर बच्चों की आंख खुली थी और उसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवास आई थी। पुलिस के मुताबिक, घर में एक चौकी पर काली देवी की मूर्ति रखी थी। चौकी पर कुछ मंत्र भी लिखे थे। एक आरती की थाली थी। दीपक भी जला था। अनेक पाल के एक पैर में महावर लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+