मुरादाबाद: काजी ने अस्पताल में पढ़ा प्रेमी युगल का निकाह, घायल दूल्हा बोला कबूल है
मुरादाबाद। आपने पुलिस थाने, चौकी और पंचायतों में तो प्रेमी जोड़ों की शादियों की खबर देखी और सुनी होंगी। लेकिन ये पहला मौका होगा, जब जिला अस्पताल में भर्ती एक घायल युवक का निकाह उसकी प्रेमिका से कराया गया हो। दरअसल, शाहनवाज प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती को अपने साथ भगाकर ले गया था। पकड़े जाने पर युवती के परिजनों ने शाहनवाज को कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की गई। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी।

जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के करुला निवासी शाहनवाज अपनी दूर की रिश्तेदार आसमां से प्यार करता था। आसमां भी करूला में ही रहती है। दोनों के परिजन शादी करने को तैयार नहीं थे। इसलिए शाहनवाज और आसमां ने मुरादाबाद से दूर जाकर शादी कर अपनी नई दुनिया बसाने का फैसला कर लिया। बीते शनिवार को दोनों घर छोड़कर भाग गए जब इस बात का पता परिजनों को चला तो उन्होंने इस बात की शिकायत पुलिस से की। 29 जुलाई को आसमां के परिजनों को उत्तरांचल के रुड़की शहर में होने की सूचना मिली। परिजनों ने दोनों का निकाह कराने का वादा किया और दोनों को अपने साथ यहां ले आए।

युवक के चाचा के मुताबिक, युवती के परिजनों ने शाहनवाज को कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों परिवारों की पंचायत बैठी जिसमें तय किया गया कि दोनों का निकाह करा दिया जाए। इसके बाद निकाह की तैयारियां शुरू कर दी गई। काजी को बुलाकर पहले घर पर दुल्हन को निकाह पढ़ाया गया। जिसमें दुल्हन ने निकाह कबूल बोला। इसके बाद जिला अस्पताल में युवक को निकाह पढ़ाया गया। इसके बाद दोनों को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया।
-
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में 5 दिन बारिश का IMD Alert! UP-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि? 24 घंटे कहां तूफान? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल












Click it and Unblock the Notifications