शराबियों को छुड़ाने के लिए सचिवालय का अफसर बताकर SSP को किया कॉल, गिरफ्तार
मुरादाबाद। होली पर शराब पीकर हंगामा करने में पकड़े गए आरोपियों को छुड़ाने के लिए खुद को उत्तर प्रदेश सचिवालय का अफसर बताकर एसएससी को कॉल करने वाले आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी खालिद मझोला थाना क्षेत्र के सिरकोई भूड़ का रहने वाला हैं वह मझोला की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।

आरोपियों को तत्काल छोड़ने की बात कही थी
होली वाले दिन सिविल लाइंस पुलिस ने कुछ युवकों को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पकड़ लिया था। इसके बाद आरोपी खालिद ने एसएसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल करके सिविल लाइंस पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों को तत्काल छोड़ने की बात कही थी। खालिद ने खुद को उत्तर प्रदेश सचिवालय का अफसर बताकर कॉल की थी। एसएसपी को शक हुआ तो उन्होंने कॉल करने वाले की जांच कराई, जिसमें कॉल करने वाला फर्जी निकला।
पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
इस मामले में सिविल लाइंस थाने में एसएसपी के पीआरओ हरेंद्र सिंह की ओर से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इस मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि खुद को सचिवालय का अफसर बताने वाले आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications