Moradabad: 25 वर्षीय फैशन डिजायनर का पंखे से लटका मिला शव, पिता बोले- पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी
Fashion designer Muskan Narang: मुरादाबाद की रहने वाली 25 वर्षीय मुस्कान नारंग मुंबई में फैशन डिजाइनर थीं। होली पर वह मुंबई से वापस मुरादाबाद आई थी और तभी से यहीं पर थी।

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में शुक्रवार 28 अप्रैल को 25 वर्षीय फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग (Muskan Narang) का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला है। मुस्कान कुछ दिन पहले ही मुंबई से अपने घर मुरादाबाद लौटी थीं। इसके बाद से वह वापस मुंबई नहीं गई।
वहीं, पंखे पर शव लटका हुआ मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, मुस्कान की मौत के बाद परिजन सदमे में है।
Recommended Video
यह मामला मुरादाबाद सिविल लाइस की नवीन नगर कॉलोनी का है। जानकारी के मुताबिक, मुस्कान के पिता चंद्र प्रकाश नारंग डिस्पोजल व्यापारी हैं। चंद्र प्रकाश ने बताया कि उनकी तीन बेटी और एक बेटे में सबसे बड़ी बेटी मुस्कान है। मुस्कान मुंबई की एक कंपनी में फैशन डिजाइनर थी।
बताया कि मुस्कार होली पर घर आई थी, इसके बाद वह वापस मुंबई नहीं गई। गुरुवार रात मुस्कान ने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया और इसके बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसकी मां और छोटी बहनों ने दरवाजा खटखटाया।
लेकिन, मुस्कान ने कोई जवाब नहीं दिया। अनहोनी की आशंका में खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव दुपट्टे के जरिए फंदे से लटका हुआ था। मुस्कान का शव पंखे से लटका हुआ देखकर परिवार में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का धक्का देकर कमरे का दरवाजा खोल लिया। इसके बाद उसका शव नीचे उतरा गया और जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
मुस्कान के परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार थीं। हालांकि,उसने किसी परेशानी के बारे में नहीं बताया था। परिवार वालों ने बताया कि वह खुश दिख रही थी और सबसे बातें भी की थी। इसके बाद सोने चली गई। तब तक ऐसा एहसास भी नहीं था कि मुस्कान आत्महत्या जैसा कोई कदम उठाएगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications