सपा नेता ने ई-रिक्शा वाले को CO ऑफिस के पास दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, किसी ने भी नहीं बचाया, वीडियो
Uttar pradesh news, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सीओ कार्यालय से 50 कदम दूर सपा नेता की गुंडई सामने आई है। सपा नेता ने अपने समर्थकों के साथ एक ई-रिक्शा चालक को सरेराह दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित (ई-रिक्शा चालक) तिकोनिया से सवारियां लेकर नगर में छोड़ने आ रहा था। तभी वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार सपा नेता के भांजे से कहासुनी हो गई। बहस ही बहस में वहां सपा नेता करीब 10 लोगों के साथ वहां आ पहुंचा। ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई की। वहां मौजूद भीड़ बस देखती रही, किसी भी बचाने की हिम्मत नहीं हुई। सपाइयों ने ई-रिक्शा चालक को अधमरा सा कर दिया और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
इस पूरी घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान के करीबी सपा नेता अख्तर एडवोकेट ने किस तरह रिक्शे चालक को पीटा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अक्सर ऐसे ही दबंगई दिखाते हैं। बीजेपी नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता का कहना है पुलिस पर सवाल उठने चाहिए, जो महज 50 कदम दूर ऐसी वारदात हुई।












Click it and Unblock the Notifications