मुरादाबाद: मालिकन का विश्वास जीत ड्राइवर ने नहाते हुए बना लिया अश्लील वीडियो और फिर...

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कार ड्राइवर द्वारा अपनी ही मालकिन की अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अब एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की है। पीड़ित महिला की शिकायत पर एसएसपी ने मझोला थाना पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए थे, मामला सही मिलने पर ड्राइवर समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि नामजद लोगों में एक प्रापर्टी डीलर भी शामिल है।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला नागफनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की रंजिश के चलते 2009 में हत्या कर दी गई थी। पति की मौत के बाद पीड़िता लंबे समय तक सदमे में रही थी और करोड़ों की संपति संभालने वाला घर में कोई पुरुष नहीं था। इस बीच पाकबड़ा के डूंगरपुर रोड निवासी अरशद ने उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया।

पहले जीता भरोसा, फिर बनाई वीडियो

पहले जीता भरोसा, फिर बनाई वीडियो

अरशद ने महिला के प्रति संवेदना जताते हुए विश्वास जीतना शुरू कर दिया। उसका भरोसा देखते हुए महिला ने उसे अपनी निजी गाड़ी का ड्राइवर रख लिया। पहले तो अरशद काम खत्म होने के बाद शाम को घर चला जाता था फिर बहाने से महिला के ही घर रुकने लगा। महिला ने बताया कि चौबीस घंटे साथ रहने के कारण अरशद धीरे-धीरे भरोसा हो गया था। आरोप है कि अरशद ने बाथरूम में नहाते समय और कपड़े आदि बदलते समय उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वसूले एक करोड़

वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वसूले एक करोड़

अरशद ने इन वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर मालकिन को ब्लैकमेल करना शुरू किया। इस तरह मालकिन को ब्लैकमेल करते हुए अरशद ने अब तक जमीन के साथ ही करीब एक करोड़ रुपए वसूल कर लिए थे। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने पिछले दिनों एसएसपी अमित पाठक से न्याय की गुहार लगाई थी।

एसएसपी अमित पाठक ने की कार्रवाई

एसएसपी अमित पाठक ने की कार्रवाई

एसएसपी ने मामले की जांच एएसपी आदित्य लांग्हे से कराई। मामला सही मिलने पर मझोला थाने में अरशद निवासी पाकबड़ा, जुल्फिकार उल्लाह, जफरुल्लाह निवासीगण असालतपुरा थाना गलशहीद, हारुन निवासी ट्रांसपोर्ट नगर और नासिर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि मझोला पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी को जेल भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+