COVID-19 वार्ड में भर्ती बैंक मैनेजर ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

मुरादाबाद। तीर्थंकर मेडिकल कॉलेज (टीएमयू) के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज ने संदिग्ध परिस्थितियों में छठी मंजिल की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि एक सप्ताह के अंदर इस अस्पताल में ऐसी दूसरी घटना हुई है। इससे पहले भी कोरोना संक्रमित महिला मरीज की अस्पताल की बालकनी से गिरकर मौत हो चुकी है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलती ही परिवार वालों में कोहराम मच गया।

Recommended Video

    COVID-19 वार्ड में भर्ती बैंक मैनेजर ने छठीं मंजिल से कूदकर दी जान, सीसीटीवी फुटेज आई सामने
    covid-19 patient Bank manger dies after jumped from TMU hospital in Moradabad district

    राजेश कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामगंगा बिहार में रहते थे। वो मुरादाबाद जिले के प्रथमा ग्रमीण बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात थे। तबीयत खराब होने पर राजेश ने प्राइवेट लैब में अपनी कोविड-19 संक्रमण की जांच कराई थी। 21 अगस्त को राजेश की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद वह घर पर ही होमा क्वारंटाइन हो गया था। हालांकि ज्यादा स्वस्थ खराब होने के बाद राजेश खुद ही 25 अगस्त को टीएमयू के कोविड19 के एल-3 अस्पताल में पहुंचकर प्राइवेट वार्ड में भर्ती हो गया थे।

    राजेश का शव अस्पताल परिसर की जमीन पर पड़ा मिला जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। लिहाजा पुलिस को पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश दिए गए हैं। एक सप्ताह में दो मरीजों के गिरने से अस्पताल प्रशासन भी सवालों के घेरे में है। अब तक लगभग सभी कोरोना संक्रमित मरीजों की मौते टीएमयू अस्पताल में ही हुई है।

    वहीं, एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कल रात्रि में राजेश कुमार रामगंगा विहार निवासी जो प्रथमा बैंक में कार्यरत थे, उनकी मृत्यु हुई है। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने के बाद देखा गया कि छठी मंजिल के प्राइवेट वॉर्ड की खिड़की से कूदते हुए दिखाई दिए हैं। इसके बाद इनकी मृत्यु हुई है। इसमें अभी पुलिस के द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+