मुरादाबाद: बस स्टैंड से 8 माह का बच्चा चोरी, CCTV में कैद हुई तस्वीरें

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बच्चा चोरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला और पुरुष को बच्चा चोरी करते हुए देखा जा सकता है। यह वायरल वीडियो 8 अक्टूबर का बताया जा रहा है। पीड़ित मां ने अब दोनों आरोपियों के खिलाफ गलशहीद थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। बता दें कि दोनों आरोपियों की रोडवेज बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तस्वीरें कैद हो गई हैं।

Child theft incident caught in CCTV in Moradabad

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला रानी मैनाठेर के भीकनपुर नगलिया गांव निवासी है। महिला ने बताया कि उसकी शादी नासिर से हुई थी। पति से विवाद होने के बाद वह अपने बच्चे को लेकर मुरादाबाद आ गई थी। वह दो माह से रेलवे स्टेशन पर ही खानाबदोशों की गुजर बसर कर रही थी। सोमवार शाम वह रेलवे स्टेशन के पर मौजूद थीं। उसने दीवार पर अपने बेटे हसन के कपड़े सूखने डाले थे। महिला ने दीवार के पास जाकर देखा तो कपड़े गायब थे। इसी दौरान उसके पास 45 वर्षीय एक महिला और 50 वर्षीय एक पुरुष पहुंचे।

उन्होंने रानी से कहा कि वह परेशान न हो। उसे कंबल और कपड़े बाजार से दिला दिए जाएंगे। इसके बाद वह उसे रोडवेज बस अड्डे पर ले गए। यहां महिला बेटे हसन को गोद में लेकर बैठी थी। इसी दौरान आरोपी महिला ने हसन को पानी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई। इसके कुछ देर बाद ही वह पुरुष भी गायब हो गया। रानी ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। वहीं, बच्चा चोरी की सूचना से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद बच्चे की तलाश की गई। पुलिस अधीक्षक नगर अंकित मित्तल ने बताया कि महिला रानी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी महिला और पुरुष की तस्वीरें मिल गई हैं। जिनके जरिए दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+