सुहागरात के एक दिन बाद नई दुल्हन ने किया ऐसा काम, दूल्हे के उड़े होश

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में एक नई दुल्हन की करतूत सामने आई है। शादी के दूसरे दिन पूरे परिवार बेहोश कर जेवर और कैश लेकर फरार हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के 5 लोगों को नशे की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुटी है।

दलाल के माध्यम से हुई थी शादी

दलाल के माध्यम से हुई थी शादी

बता दें, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झांझनपुर में रहने वाला संजय होटल में काम करता है। बीते 2 अगस्त को संजय की शादी बरेली की रहने वाली पूजा के साथ हुई थी। परिजनों ने किसी दलाल के माध्यम से पैसे देकर शादी की थी। नई दुल्हन के आने से घर में खुशी का माहौल था। शनिवार रात दुल्हन ने सभी को खाना बनाकर खिलाया।

घरवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश

घरवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश

परिवार के सभी सदस्य घर में पहली मंजिल पर सो रहे थे, जबकि दुल्हन के साथ संजय नीचे कमरे में था, लेकिन सभी सोते ही रह गए और लुटेरी दुल्हन शादी के दूसरे दिन ही परिवार को नशा देकर घर में रखा कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गई। पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का भाई प्रदीप जब घर पहुंचा तो पूरा घर बेहोश था।

कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हुई नई दुल्हन

कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हुई नई दुल्हन

जब परिजनों को होश आया तो घर से दुल्हन पूजा गायब और रखी हुई नकदी 16 हजार व जेवर गायब थे। तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सबका इलाज चल रहा है। इस मामले सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया​ कि संजय की दो दिन पहले ही शादी हुई थी। नई दुल्हन जेवर और नकदी लेकर फरार है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस गिरोह में जो लोग शामिल हैं उनकी भी धरपकड़ की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+