प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को नहीं मिली चाबी, सीएम योगी के जाते ही लोगों ने शुरू किया हंगामा

प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को नहीं मिली चाबी, सीएम योगी के जाते ही लोगों ने शुरू किया हंगामा

मुरादाबाद, 02 नवंबर: खबर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से है। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवासों का लोकार्पण किया। लेकिन सीएम योगी के जाते ही हंगामा शुरू हो गया। दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का आरोप है कि उन्हें चाबी देने की बात कहकर बुलाया गया, लेकिन चाबी नहीं दी गई। जिसके बाद लाभार्थियों ने पहले कार्यक्रम स्थल पर फिर एमडीए दफ्तर पहुंचकर तीन घंटे तक हंगामा किया।

Beneficiaries protest non-receipt of key to Prime Ministers Housing Scheme

बता दें कि मुरादाबाद में एमडीए और डूडा द्वारा पुलिस लाइन में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तैयार किए गए 1008 आवासों का लोकार्पण सीएम योगी द्वारा कराया गया। सीएम ने लोकार्पण के बाद एमडीए और डूडा के पांच-पांच लाभार्थियों को आवासों की चाबी की डमी सौंपी, लेकिन बाकी लोगों को चाबियां नहीं मिलीं। इसे लेकर सीएम के वापस लौटते ही हंगामा शुरू हो गया। कार्यक्रम स्थलों पर ही लाभार्थियों ने अधिकारियों को घेरकर अपने अपने आवास की चाबियां मांगनी शुरू कर दी।

लाभार्थियों का कहना था कि दो दिन से एमडीए कर्मी उन्हें फोन कर रहे थे। उन्हें आवास की चाबी देने के लिए कार्यक्रम में बुलाया गया था, लेकिन चाबी नहीं दी गई। पूछने पर अधिकारी उनकी पूरी किस्त जमा ना होने की बात कहने लगे। लाभार्थियों का कहना था कि यदि उनकी किस्त पूरी नहीं थी तो ये बात पहले बतानी चाहिए थी। तो वहीं, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में कुल 1744 मकान बना रहा है।

फिलहाल 1008 मकान तैयार हो चुके हैं। जिन्होंने अपनी पूरी किस्तें जमा कर दी हैं उन्हें मकानों का आवंटन किया जा रहा है। कुछ लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। वह कार्यक्रम में आए थे। उनके आवंटन पत्र ले लिए गए हैं। जिनकी किस्त जमा हैं उन्हें चाबी दी जाएगी। जिनकी किस्त शेष है वह कभी भी किस्त जमा कराकर चाबी ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+