तीन दिन बैन के बाद आजम ने बयां किया दर्द, मीडिया पर भी निकाली भड़ास

Moradabad news, मुरादाबाद। चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए तीन दिन के बैन के बाद मुरादाबाद से गठबंधन उम्मीदवार एसटी हसन के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने मंच से अपना दर्द बयां करते हुए मुरादाबाद के वोटरों को डराने का काम किया और मीडिया पर भी जमकर भड़ास निकाली।

आजम ने कहा- मेरे ऊपर जुल्म हुआ है

आजम ने कहा- मेरे ऊपर जुल्म हुआ है

आजम खान ने मंच संभालते ही अपने आप को असहाय बताते हुए कहा कि उनके ऊपर जुल्म हुआ है। आजम ने कहा, मैं किसी तकरीर के लिए नहीं आया हूं, मै अपना दर्द लेकर आया हूं, यहां गैरों से कम, अपनों से ज्यादा दर्द मिलते हैं। मैं डराना चाहता हूं, आज के हालात से आपका वजूद भी खतरे में है। और इतनी बड़ी साजिशों के तहत जबान बंदी की गई।

आपकी गफलत से हम जैसे लोगों को सजा मिलेगी

आपकी गफलत से हम जैसे लोगों को सजा मिलेगी

आजम ने कहा कि रामपुर में उर्दू दरवाजा महज इसलिए गिरा दिया, क्योंकि वो आपकी जुबान हैं, वो काट दी जाए, पानी की टंकी गिरा दी जाए, लेकिन जो लोग इतने बड़े जालिम हो हजारों बच्चों के पानी का कनेक्शन काट दिया गया, ये आलम है दरिंदगी का। मुझे मालूम है 1980 की दरिंदगी, जो यहां पर ईदगाह पर हुई थी, आज ये हमारी मजबूरी है, हम कुछ याद नहीं दिलाना चाहते, ये कहने आये हैं आपकी गफलत से हम जैसे लोगों को सजा मिलेगी, यही हाल हर कमजोर लोगों के साथ होने जा रहा है। इस वक्त में मुल्क में दो विचार धाराएं हैं, एक बापू के साथ हैं और एक विरोध में, ये चुनाव ये तय करेगा।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

तुम्हारे फ्रिज में क्या रखा था, सब चेक किया जाएगा

तुम्हारे फ्रिज में क्या रखा था, सब चेक किया जाएगा

दुश्मन एक हो गया तुम्हे बर्बाद करने के नाम पर, ये पहला मौका है। अगर हाथ से निकाल दिया तो हाथ मलते रह जाओगे। अंदाजा लगाओ उनकी तैयारी क्या है, मैं तुम्हारी गैरत हूं, अगर ये मेरी गलती हैं तो मेरे मुंह पर थप्पड़ मारो। अगर अब भी नहीं सुधरोगे तो तुम्हारे फ्रिज में क्या रखा था, सब चेक किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+