यूपी: तीन हॉस्पिटलों ने युवक को किया मृत घोषित, पोस्टमॉर्टम से पहले चलने लगी सांसें

मुरादाबाद, 20 नवंबर: 'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय' ये कहावत एक बार फिर चरितार्थ हुई उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में। यहां सड़क हादसे के बाद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के प्राइवेट और फिर सरकार अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करीब सात घंटे बाद उसके शव को मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रख दिया गया। पुलिस मृत व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान देख रही थी, तभी पता चला कि मृत व्यक्ति की सांस चल रही हैं।

Recommended Video

    यूपी: तीन हॉस्पिटलों ने युवक को किया मृत घोषित, पोस्टमॉर्टम से पहले चलने लगी सांसें
    aliving man sent to morchery for postmortem in Moradabad

    सांसे चलने की जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो शख्स के परिजनों में छाया मातम खुशी में बदल गया। जैसे ही इस बात की जानकारी डॉक्टरों को हुई तो पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में दोबारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने उस व्यक्ति का इलाज फिर से शुरू किया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बाद में मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। घटना संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना इलाके के पोटा बराही गांव की है। बता दें, श्रीकेश गौतम नगर निगम में कर्मचारी हैं।

    18 नवंबर श्रीकेश गौतम देर रात घर से वो दूध लेने के लिए निकले थे, तभी मंडी समिति के पास एक बाइक ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे की सूचना जब परिजनों को मिली तो इलाज के लिए दिल्ली रोड पाकबड़ा के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें मुरादाबाद के ब्राइट स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब वहां भी उनकी हालत नहीं सुधरी तो उन्हें मझोला के साईं अस्पताल और इसके बाद कांठ रोड के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन श्रीकेश को मृत घोषित कर दिया।

    रात को करीब 3.30 बजे शव समझकर उनको पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल में बनी मॉर्चुरी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 7 घंटे बाद मॉर्चरी में रखे श्रीकेश गौतम की सांसें चलने लगी। इस बात की जनाकारी शुक्रवार 19 नवंबर उस वक्त हुई जब पुलिस शव का पंचनामा करने की तैयारी कर रही थी, तभी अहसास हुआ कि इस मृत व्यक्ति की तो सांस चल रही है। इस बात की जानकारी वहां मौजूद परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों को दी। मॉर्चुरी पहुंचे डॉक्टर ने उसका चेकअप किया और जिंदा होने की पुष्टि की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+