मां ने खिड़की से देखा, बीमार बेटी से डॉक्टर कर रहा था अश्लील हरकत

Moradabad news, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में एक युवती के साथ इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। युवती के द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश करने की बात कह रही है।

डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मामला जनपद मुरादाबाद के थाना कुंदरकी का है जहां एक चिकित्सक पर इलाज के दौरान किशोरी से छेड़खानी का आरोप लगा है। इसके विरोध में अस्पताल में पीड़िता के परिवार वालों ने हंगामा किया। हंगामा होता देख डॉक्टर और स्टॉफ फ़रार हो गये। सूचना पर पुलिस पहुंची पीड़ित किशोरी ने इस संबंध में कुंदरकी थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मां को बोली, मरीज को दवाई लगानी है

मां को बोली, मरीज को दवाई लगानी है

चिकित्सक की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है। दरसल संभल जिले की रहने वाली किशोरी लकवे से पीड़ित है जिसके इलाज के लिए युवती को परिजनों ने मुरादाबाद अलीगढ़ नेशनल हाईवे से सटे एक गांव में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की मां का कहना है कि सुबह चिकित्सक कमरे में आए और बोले आप बाहर जाओ मरीज को दवाई लगानी है। मां ने पहले तो बाहर जाने से मना किया लेकिन तीसरी बार कहने पर उसको बाहर जाना ही पड़ा।

डॉक्टर को अश्लील हरकत करते देखा

डॉक्टर को अश्लील हरकत करते देखा

किशोरी की मां का आरोप है कि कुछ देर बाद जब कमरे के बाहर उसने खिड़की में लगे शीशे से कमरे में देखा तो चिकित्सक उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था जिसके बाद वह अंदर पहुंची। चिकित्सक तेजी से बाहर निकल आया। किशोरी की मां का कहना है कि उन्होंने चिकित्सक की हरकत का विरोध किया। कुछ देर में ही सूचना मिलने पर पीड़िता के रिश्तेदार भी मौके पर आ गए। मामले को लेकर अस्पताल में हंगामा हो गया। सूचना पर ग्रामीण भी पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अस्पताल पहुंची तो वहां से आरोपी चिकित्सक और अस्पताल का स्टाफ फरार हो गये। एसपी ग्रामीण उनका कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- आगरा: एसएसपी ऑफिस के सामने बंदरों की गैंगवार, वीडियो में देखिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+