चंद्रयान-3 के चांद पर उतरते ही उछल पड़ीं मिर्जापुर डीएम दिव्या मित्तल, सोशल मीडिया पर Video Viral

चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने के बाद बुधवार शाम से ही देशभर में जश्न का माहौल है। जैसे ही चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरा, देशवासियों ने वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके कई वीडियो भी वायरल हुए हैं, ऐसा ही एक वीडियो मिर्जापुर से सामने आया है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चद्रयान लैंडिक के दौरान मिर्जापुर दिव्या मित्तल एक कार्यक्रम में हैं और इस दौरान वे मोबाइल में ही चंद्रयान की लैंडिंग देख रही हैं। इस दौरान चंद्रयान जब चंद्रमा पर उतरा इस दौरान डीएम दिव्या मित्तल खुशी के मारे उछल पड़ती हैं।

video-viral-of-mirzapur-dm-as-soon-as-chandrayaan-3-landed-on-the-moon

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मिर्ज़ापुर दिव्या मित्तल चंद्रयान लैंडिंग के दौरान एक कार्यक्रम में हैं और वह अपने मोबाइल पर चंद्रयान की लैंडिंग देख रही हैं। इस दौरान जब चंद्रयान चांद पर उतरा तो डीएम दिव्या मित्तल खुशी से उछल पड़ीं।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को मिर्ज़ापुर जिले के लहंगपुर गांव में 'मेरा गांव, मेरा गौरव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी भी मौजूद थीं, इसी दौरान चंद्रयान की लैंडिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई।

ऐसे में डीएम ने कुछ देर के लिए उस कार्यक्रम रोक दिया और मोबाइल में ही चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने लगीं। इस दौरान उन्होंने अपना मोबाइल माइक के पास रखा ताकि कार्यक्रम में मौजूद लोग चंद्रयान की लैंडिंग देख सकें और संबोधन भी सुन सकें। जैसे ही चंद्रयान चंद्रमा पर उतरा वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे।

इतनी हीं नहीं चंद्रयान के लैंड करते ही डीएम दिव्या मित्तल भी खुशी से उछल पड़ीं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगवाए। इसी बीच वहां मौजूद किसी शख्स ने उनका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके अलावा डीएम दिव्या मित्तल ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+