UP News: मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन की गई जान
UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
हादसा होने के बाद वहां पर काफी संख्या में लोग जुट गए थे। हालांकि पुलिस ने लोगों को किसी तरह वहां से हटाया। पुलिस द्वारा बताया गया की तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

बताया जा रहा है कि मिर्जापुर जनपद के जिगना थाने के बरबटा गांव निवासी 28 वर्षीय राजदेव गुरुवार को दोपहर में अपनी बहन आशा देवी और पत्नी सन्नो देवी को लेकर मिर्जापुर शहर में किसी काम से आया हुआ था। वह दोपहर बाद बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था।
बाइक लेकर वह मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत अकोढ़ी गांव में पहुचा इसी दौरान तेज रफ्तार की एक स्कार्पियो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक पर सवार तीनों लोग दूर-दूर जाकर गिरे।
दुर्घटना के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे उसके बाद तीनों को उठाकर अस्पताल ले जाने वाले थे। हालांकि उससे पहले ही तीनों की मौत हो गई। उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद विंध्याचल कोतवाली की पुलिस तथा सीओ सीटी मनोज गुप्ता मौके पर पहुंचे।
मौके पर मौजूद भीड़ को हटाने के साथ ही पुलिस ने राजदेव, उसकी पत्नी और उसकी बहन के शव को कब्जे में लेते हुए उनके परिजनों को सूचना दी। इस बारे में सीओ सीटी मनोज गुप्ता द्वारा बताया गया कि स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है। मरने वालों के पास से मिले कागजात के आधार पर उनके परिजनों को सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications