Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: अगले हफ्ते है बेटी की शादी, घर में रखा सामान लेकर प्रेमी के साथ भाग गई मां, नहीं सुनी किसी की बात

UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मिर्जापुर जनपद में बेटी की शादी से सप्ताह भर पहले एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले को जो भी सुना हुआ हैरान है।

वहीं महिला के फरार हो जाने के बाद अब महिला की शादीशुदा बड़ी बेटी ने छोटी बहन की शादी की जिम्मेदारी संभाली है। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

up-news-mother-absconds-with-her-lover-before-daughters-marriage-in-mirzapur

दरअसल, यह पूरी घटना मिर्जापुर जनपद के राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली एक महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी।

पति की मौत हो जाने के बाद महिला मिर्जापुर के चुनार के रहने वाले एक शख्स के साथ सप्लाई का काम करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।

बेटी ने मां को देने के साथ पकड़ा: बताया जा रहा है कि महिला से मिलने के लिए उसका प्रेमी उसके घर पर भी आता था। इस दौरान एक दिन महिला की छोटी बेटी ने उसे उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया।

पकड़ने के बाद उसने अपनी मां की पूरी करतूत अपनी बड़ी बहन को बताई। उसके शादीशुदा बड़ी बहन ने अपनी मां को फोन लगाकर खूब फटकार लगाई। उसके बाद उसकी बेटी बुधवार को घर पहुंची और अपनी मां से पूछताछ की।

बेटी द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद महिला नाराज हो गई। इस दौरान मां और बेटी में विवाद हो गया। विवाद के बाद लोगों ने 112 डायलकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और ग्राम प्रधान भी पहुंचे और मां बेटी को समझा कर लोग वापस लौट गए।

बताया जा रहा है कि उसके बाद फिर महिला का प्रेमी उसके घर पहुंच गया। उसके बाद प्रेमी को देखकर बेटी आग बबूला हो गई। महिला की बेटियां प्रेमी से विवाद करने लगीं। इस बीच महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।

घर में रखा सारा सामान लेकर चली गई महिला: बेटियों द्वारा प्रेमी के साथ विवाद किए जाने के बाद महिला नाराज हो गई। उसके बाद वह घर में रखे फ्रिज, गैस सिलेंडर, बर्तन और कपड़े सहित अन्य सामानों को लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई।

महिला के प्रेमी के साथ चले जाने के बाद उसकी बड़ी बेटी घर पर अपनी छोटी बहन की शादी की तैयारी में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आगामी 10 मई को महिला के छोटी बेटी की बारात आनी है। फिलहाल इस मामले बोले तो इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+