UP: बारात आई तो दुल्हन हो गई फरार, लोगों ने लिया ऐसा फैसला कि सुनकर सब रह गए हैरान, फिर भी नहीं बनी बात

UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में दरवाजे पर बारात पहुंचने के बाद बाराती डांस कर रहे थे, इसी बीच दुल्हन फरार हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

UP News Hindi When the wedding procession arrived at the door, the bride ran away

UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मिर्जापुर में शादी से ठीक पहले एक दुल्हन अपना घर छोड़कर फरार हो गई। बारात घर पर पहुंच गई थी ऐसे में परिजन काफी परेशान हुए।

दुल्हन के भाग जाने के बाद लड़की पक्ष के लोगों को काफी शर्मिंदा होना पड़ा और धीरे-धीरे यह बात दूल्हे पक्ष के लोगों को बताई गई। बाद में नाराज दूल्हा और उसके परिवार वाले थाने पहुंच गए और पुलिस से शिकायत किया। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत एक गांव का है। गांव में शनिवार को दादरी गांव से एक बारात आई थी। बताया जा रहा है कि बारात पहुंचने के बाद बारातियों को जलपान कराया गया उसके बाद बाराती डीजे पर डांस करते हुए दुल्हन के घर पहुंचने ही वाले थे।

इसी दौरान मौका पाकर दुल्हन अपने घर से फरार हो गई। दुल्हन के घरवाले जब दुल्हन के कमरे में पहुंचे तो वहां दुल्हन नहीं मिली। सूचना मिलते ही दुल्हन के परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन करने के बाद भी दुल्हन के बारे में जानकारी नहीं मिली।

ऐसे में दुल्हन के माता-पिता काफी परेशान हो गए। दुल्हन के भाग जाने की बात कानों कान एक दूसरे तक पहुंचने लगी। द्वार पूजा का रस्म शुरू होने वाला था लेकिन दुल्हन नहीं थी ऐसे में लड़की पक्ष द्वारा दूल्हे के परिजनों से पूरी बात बताई गई।

लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि दुल्हन कहीं चली गई है ऐसे में दुल्हन की जगह उसकी छोटी बहन से शादी करा दिया जाय। ऐसी बात सुनने के बाद दूल्हे और उसके परिवार वाले हैरान रह गए। छोटी बहन के साथ शादी की बात तो हुई लेकिन दुल्हन की छोटी बहन ने भी बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।

ऐसे में दूल्हा और उसके परिजन आक्रोशित हो गए। दूल्हे पक्ष के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत चलती रही लेकिन कोई भी फैसला नहीं आ सका। दूल्हा पक्ष के लोग शादी में हुए खर्च को दुल्हन पैसे मांग रहे थे। दुल्हन पक्ष खर्च देने के लिए तैयार नहीं हुआ।

उसके बाद दोनों पक्ष लालगंज थाने पहुंचे। लालगंज थाने पर भी दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत चलती रही लेकिन कोई भी फैसला नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। यदि दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो जाता है तो ठीक नहीं तो तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+