UP News: कार से लौट रहे थे बाराती, रास्ते में इंतजार कर रही थी मौत, दर्दनाक हादसे में चार लोगों की गई जान

UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में रविवार को एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। करने वाले सभी लोग ओबरा के रहने वाले थे जो वाराणसी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। वापस लौटते समय हादसा हुआ और चार लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। मरने वालों की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां का उपचार चल रहा है।

up-news-four-people-lost-in-collision-between-trailer-and-car-in-mirzapur

जानकारी अनुसार सोनभद्र जनपद के ओबरा जनपद के रहने वाले एक परिवार के लोग आई 20 कार से शनिवार को वाराणसी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात सभी लोग वापस लौट रहे थे।

वापस लौटते समय वाराणसी मिर्जापुर मार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया स्थित पेट्रोल पंप के समय पर पहुंचे थे इस समय एक तेज रफ्तार के ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई।

इस दौरान कार में बैठी 60 वर्षीय शकीला बानो, 40 वर्षीय हुस्न आरा, 35 वर्षीय समिता परवीन और 12 वर्षीय दिलशान बख्तियार की मौत हो गई जबकि तीन लोग घालय हो गए। टक्कर के बाद आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

लोगों ने घायलों को कार से निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां से तीनों घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

इस बारे में एएसपी नक्सल ओपी सिंह द्वारा बताया गया कि एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सोनभद्र का एक परिवार वाराणसी गया था। रात में वाराणसी से वापस लौटते समय अदलहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हादसा हो गया। हादसे में तीन महिला और एक बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रेलर और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+