UP Mirzapur News: दर्शनार्थियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, महिला समेत दो की मौत, 31 गंभीर रूप से घायल

UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में शनिवार को पर्यटकों से भरी एक पिकअप पलट गई। पिकअप पलटने से उसमें सवार 31 लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पिकअप में सवार लोग दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल मंदिर जा रहे थे।

हादसे के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाए, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

up-mirzapur-news-pickup-loaded-with-visitors-overturns-two-no-more

दरअसल, मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के गड़बड़ गांव और विजयपुरा गांव के रहने वाले लोग शनिवार को पिकअप से मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन का पूजन करने के लिए जा रहे थे। पिकअप में कुल 33 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक पिकअप लेकर गैपुरा मार्ग पर पहुंचा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार की एक ट्रैक्टर सामने आ जाने के चलते उसे बचाने के चक्कर में पिकअप और संतुलित हो गई। असंतुलित होने के बाद पिकअप कुशियरा फॉल के समीप रास्ते से नीचे उतरकर पलट गई। पिकअप पलटने के बाद उसमें सवार कुछ लोग दब गए जबकि कुछ लोग दूर जाकर गिरे।

हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही पिकअप में दबे लोगों को बाहर निकाले। बाहर निकाल कर सभी घायलों को लेकर लोग लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा 40 वर्षीय भोला और 50 वर्षीय कलुई देवी की मृत घोषित कर दिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय सिंह द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 17 लोगों को मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में तीन लोगों की स्थिति गंभीर होने के चलते वहां से उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने मृतक भोला और कलुई देवी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि भोला और कलुई देवी देवर भाभी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+