UP By-Elections: 'मंत्री की रिश्तेदार हैं मिर्जापुर DM', मझवां उपचुनाव से पहले SP सांसद का बड़ा आरोप

UP By-Elections: उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव की तिथियों को लेकर अभी तक चुनाव आयोग द्वारा ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर से तैयारी में जुट गए हैं।

जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें मिर्जापुर जनपद की भी एक विधानसभा सीट शामिल है। ऐसे में इस विधानसभा सीट पर भी एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा प्रचार प्रसार तेजी से चल रहा है।

up-by-elections-mirzapur-dm-is-a-relative-of-a-minister-sp-mp-makes-a-big-allegation

इस विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी द्वारा चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह को प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी बनाए जाने के बाद वीरेंद्र सिंह यहां चुनाव प्रचार और पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं।

सपा सांसद ने किया बाद दावा
इसी बीच समाजवादी पार्टी के चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह द्वारा बड़ा दावा किया गया है। सांसद वीरेंद्र सिंह द्वारा कहा गया कि उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के दौरान सरकारी तंत्र का इस्तेमाल करते हुए बड़ा हेरफेर किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से बीएलओ का तबादला किया गया है, उससे साफ है कि आने वाले समय में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मिर्जापुर के जिलाधिकारी एक मंत्री की करीबी हैं।

आगे उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों को लेकर हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व चुनाव आयोग से मुलाकात कर रहा है। इसके अलावा हम लोग पूरी तरह से सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीजेपी के धनबल और बाहुबल का हम लोग मजबूती से सामना करेंगे।

राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा सपा का बसपा गठबंधन का फैसला
वहीं लोकसभा चुनाव 2027 के दौरान उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन होने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व का है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि हमें इंडिया गठबंधन के साथ ही आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में आम जनता महंगाई से त्रस्त है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी इन सब बातों से ध्यान भटकाकर केवल धर्म की बातें कर रही है और हिंदू मुस्लिम कह कर अपनी चुनावी नैया पार करने का प्रयास रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+