मिर्जापुर: महिला ने अजीबो गरीब बच्चे को दिया जन्म, देखने जुटी भारी भीड़
मिर्जापुर के लालगंज तहसील में एक महिला ने दो सिर वाले बच्चे को दिया जन्म, बच्चे को देखकर डॉक्टर ही रह गए हैरान। उसे देखने के लिए उमड़ी भारी थी
मिर्जापुर,18 अगस्त: मिर्जापुर जनपद के लालगंज तहसील अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक महिला ने दो सिर वाले बच्चे को जन्म दिया। प्रसव कराने वाले चिकित्सक भी बच्चे को देखकर दंग रह गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला को अजीबो गरीब बच्चा पैदा होने की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चा स्वस्थ हैं हालांकि उसे हायर हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ेगा।

मलद्वार की जगह है दूसरा सिर
दरअसल लालगंज क्षेत्र के घूराकाड़ा गांव निवासी मोनू की पत्नी सरिता देवी गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने के बाद मंगलवार को उसके परिजनों ने उसे दुबार कला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मंगलवार की रात में चिकित्सकों की मौजूदगी में उसका प्रसव हुआ। पैदा होने वाले बच्चे को दो सिर थे, यह देख कर चिकित्सक भी आश्चर्य में पड़ गए।

नॉर्मल डिलीवरी से पैदा हुआ बच्चा
दो सिर होने के बाद भी प्रसव में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि बच्चे को जिंदा रखने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अस्पताल में बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और रो भी रहा है लेकिन चिकित्सकों द्वारा उसे किसी हायर हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए परिजनों से कहा गया है।

बच्चे को बचाना बड़ी चुनौती है
इस बारे में जानकार चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मामलों में बच्चों के जीवन लंबा नहीं होता है। ऐसे बच्चे अक्सर गर्भ में ही मर जाते हैं। एक दो केस ऐसे देखने को मिलते हैं जिसमें बच्चों का प्रसव हो जाता है लेकिन प्रसव के बाद बच्चे नहीं बच पाते हैं। चिकित्सकों ने यह भी बताया कि सर्जरी ही एकमात्र उपाय है जिसके माध्यम से बच्चे को बचाया जा सकता है। फिलहाल दो सिर वाले बच्चे को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications