UP News: नहाने के दौरान तालाब में डूबे दो बच्चे, शव पानी में उतराने के बाद मचा हड़कंप
UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में बुधवार को एक ही गांव के रहने वाले दो मासूम बच्चे तालाब में नहाते समय डूब गए। काफी देर तक घर नहीं लौटे बच्चों के परिजन उन्हें खोजने निकले तो तालाब के पानी में उतरा रहे शव देख लोग चीखने-चिल्लाने लगे।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लालगंज ने बताया कि तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दरअसल, यह घटना मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत पगार गांव की है। गांव के रहने वाले लालता का 10 वर्षीय बेटा सोनू और लालता के भाई राकेश का 10 वर्षीय बेटा संदीप बुधवार को गांव में स्थित एक तालाब में नहाने के लिए गए थे।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि इस दौरान उनके साथ कोई भी अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। दोनों बच्चे तालाब में जाकर नहाने लगे और नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए। इस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं होने के कारण किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
दोपहर तक जब संदीप और सोनू घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन करते हुए परिजनों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों बच्चे तालाब की ओर गये थे। ऐसे में जब परिजन भी तालाब की ओर गए तो तालाब में दोनों का शव पड़ा देख परिजन चीखने-चिल्लाने लगे।
इसी बीच लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर लालगंज थाने की पुलिस गांव पहुंची और दोनों बच्चों के शव को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, वहीं दो बच्चों की मौत से अनुसूचित बस्ती में मातम पसरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications