मिर्जापुर : Video Call पर सेक्स के बाद युवक को मिला धोखा, दोस्त भी रह गए हैरान
मिर्जापुर में वीडियो कॉल पर सेक्स करने का बहाना बनाकर वीडियो कॉल करने वाले जालसाजों ने युवक का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए युवक से एक लाख ले लिए
मिर्जापुर, 25अगस्त: मिर्जापुर जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाला युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। वीडियो कॉल करके सेक्स करने का अवसर देने वाली युवती द्वारा युवक की वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया और फिर उससे वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपए मांगे जाने लगे। परेशान युवक द्वारा एक लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए गए उसके बाद भी साइबर ठगों की डिमांड बढ़ती गई। परेशान होकर युवक एसपी के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराया।

कुछ दिन पूर्व अनजान नंबर से आई थी कॉल
भुक्तभोगी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके व्हाट्सएप नंबर पर अनजान युवती ने वीडियो कॉल किया था। वीडियो कॉल करने वाली युवती न्यूड दिखाई दे रही थी। इस दौरान युवक भी उसके बहकावे में आ गया। ऐसे में उस महिला द्वारा युवक का अश्लील वीडियो बना लिया गया। उसके बाद उसे वायरल करने की धमकी दी जाने लगी।

युवक के मोबाइल पर भी भेजा वीडियो
साइबर ठगों द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने के बात कहे जाने पर युवक ने उनकी बात ध्यान नहीं दिया। उसके बाद उन लोगों ने युवक के व्हाट्सएप पर उसका अश्लील वीडियो भेज दिया। वीडियो देखने के बाद युवक काफी परेशान हो गया। ऐसे में उन लोगों द्वारा वीडियो डिलीट करने के लिए पहले 25 हजार मांगे गए।

चार बार में ले लिए एक लाख
25 हजार रुपए लेने के बाद साइबर ठगों द्वारा युवक को फिर फोन किया जाने लगा। अनजान नंबर से फोन करने वाले शख्स ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए फिर 25 हजार रुपए की डिमांड की। इसी तरह अलग-अलग नंबरों से युवक को फोन आता रहा और 4 बार में युवक ने कुल एक लाख रुपए साइबर ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिया। बाद में फिर फोन कर मांगा जाने लगा रुपया।

दोस्तों से पैसा मांगने के दौरान खुला राज
पीड़ित के पास इतने पैसे नहीं थे, ऐसे में वह अपने दोस्तों से कर्ज के रूप में पैसा मांगने लगा। कई लोगों से पैसा मांगा ऐसे में लोगों द्वारा आवश्यकता के बारे में जानकारी ली गई। डरते डरते उस युवक ने अपने मित्रों को पूरी सच्चाई बताई। पूरी बात जानने के बाद उसके मित्र उसे पुलिस अधीक्षक के पास लेकर पहुंचे, जहां उसने शिकायत दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने कटरा थाने की पुलिस को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications