UP News: मिर्जापुर कैश वैन लूट मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली, एएसपी सिटी का हुआ तबादला
UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में बीते 12 सितंबर को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक्सिस बैंक के सामने से गार्ड की गोली मारकर हत्या करते हुए कैश वैन को लूट लिया था। इस मामले में पहले ही को सिटी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।
मामले में अभी भी पुलिस के हाथ खाली है, हालांकि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। वहीं शासन द्वारा मंगलवार को कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर जनपद के एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति को मुरादाबाद जनपद के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है।

यह भी बता दें की घटना के बाद शासन द्वारा कार्रवाई करते हुए एएसपी सीटी श्रीकांत प्रजापति और सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा को डीजी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। हालांकि दोनों अधिकारियों द्वारा इस घटना के खुलासा के लिए काम किया जा रहा था लेकिन मंगलवार को एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति का स्थानांतरण मुरादाबाद कर दिया गया।
दरअसल, बीते 12 सितंबर को कैश वैन में कैश लेकर कर्मचारी मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली अंतर्गत बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के पास पहुंचे थे। कर्मचारी वैन का पिछला गेट खोलकर कैश निकालने जा रहे थे, इसी दौरान हेलमेट लगाए चार बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।
इस दौरान बदमाशों ने गोली मार कर कैश वैन के गार्ड जय सिंह की हत्या कर दी इसके अलावा कैसी है रजनीश मौर्य और अखिलेश सिंह को भी बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली मारने के बाद बदमाश वैन में बॉक्स में रखे 35 लाख 30 हजार रुपए लूटकर आसानी से फरार हो गए थे।
इस लूट कांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। लेकिन अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ ही एसटीएफ की टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड तथा नेपाल में भी लुटेरों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस द्वारा किसी भी को लुटेरे को गिरफ्तार नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications