Mirzapur में सुबह-सुबह चलीं गोलियां, पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार

Mirzapur में किशोरी की हत्या करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में अदलहाट थाना क्षेत्र के नारायनपुर से किया गया गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद

Mirzapur जिले के अदलहाट थाना अंतर्गत मंगलवार की सुबह मुठभेड़ में एक किशोरी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त विकास कुमार के ऊपर 50,000 रुपए का इनाम था। अभियुक्‍त के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि किशोरी की हत्या कर पहाड़ी पर उसकी लाश फेंकन के बाद अभियुक्त फरार था और पुलिस उसकी खोजबीन में लगी थी। मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अदलहाट थाना क्षेत्र के नारायनपुर में उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके बाएं पैर में लगी और वह गिर गया। घायल अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Mirzapur Police Encounter

शौच करने के लिए गई और नहीं लौटी
दरअसल मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शनिवार को सुबह में शौच करने के लिए गई और वह अपने घर वापस नहीं लौटी। किशोरी के परिवार के लोग उसकी काफी खोजबीन किए लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार के लोग सुबह लेकर शाम तक गायब किशोरी की खोजबीन करते रहे। इसी बीच गांव के कुछ बच्चे बस्ती से पहाड़ी के ऊपर बंदर भगाने/हटाने के लिए पहुंचे तो उन बच्चों ने देखा कि वहां पर उक्त किशोरी की लाश पड़ी हुई थी। लाश देखकर शोर मचाते हुए बच्चे नीचे आए और परिजनों को पूरी जानकारी दिए।

परिजन धारदार हथियार से हत्या की जताए थे आशंका
सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसके शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान दिखाई दे रहे थे। इनके अलावा परिजनों द्वारा संभावना जताई गई कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद डाग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किए। इसी मामले में किशोरी के पिता मुन्ना राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई। जांच पड़ताल में अभियुक्त से जुड़े कई तथ्य सामने आए उसके बाद पुलिस उसे पकड़ने के लिए लग गई। मंगलवार को अलसुबह उसके बारे में मुखबीर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+