UP News: ऑटो ड्राइवर के इश्क में पागल हुई तीन बच्चों की मां, बोली- 'मेरे पति को मार दो, फिर साथ रहेंगे'
UP Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करवा दी। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी एक ऑटो ड्राइवर है और सफर के दौरान दोनों को प्यार हो गया।
UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। मिर्जापुर में सफर के दौरान एक महिला ऑटो चालक को दिल दे बैठी। ऑटो चालक के प्यार में महिला इस कदर पागल हुई कि उसने अपने पति की हत्या करवा दी। मामले में पुलिस ने महिला उसके प्रेमी और प्रेमी के सहयोगी को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया है।
यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के अदलहट थाना क्षेत्र के डेहरी गांव का है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर द्वारा बताया गया कि बीते 14 जुलाई को वेल्डिंग का काम करके वापस लौट कर घर आते समय हरिश्चंद्र विश्वकर्मा नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गोली मारकर हत्या करने के बाद हत्यारों द्वारा उसका शव नहर के किनारे फेंक दिया गया था। सुबह में ग्रामीण जब टहलने के लिए निकले तो नहर के किनारे व्यक्ति का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो काफी जांच पड़ताल की लेकिन हत्या से जुड़ा कोई प्रकरण तत्काल सामने नहीं आया।
उसके बाद पुलिस मृतक की पत्नी रीता देवी से पूछताछ करना शुरू की तो वह अपनी बातों में ही उलझती गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और अपने प्रेमी के भी बारे में बता दी। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब 4 महीने पहले वह आवश्यक काम से जा रही थी।
बाजार में एक ऑटो को देखकर उसने रुकने का इशारा किया। ऑटो चालक सतीश कुमार सिंह ऑटो में अकेले था और दोनों में बातचीत शुरू हो गई। बातचीत आगे बढ़ी तो उसी दिन दोनों ने मोबाइल नंबर का आदान प्रदान किया उसके बाद दोनों एक दूसरे से मुलाकात करते रहे।
इस दौरान दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। दोनों चोरी छुपे एक दूसरे से बातचीत करते और मुलाकात भी करते थे इसकी जानकारी महिला के पति हरिश्चंद्र विश्वकर्मा को हो गई। हरिश्चंद्र द्वारा अपनी पत्नी रीता को प्रेमी से मिलने के लिए रोक लगा दिया गया और निगरानी रखी जाने लगी।
ऐसे में प्रेम में बाधा बन रहे अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर प्लान बनाया। 14 जुलाई को रात करीब ढाई बजे वेल्डिंग का काम करने के बाद हरिश्चंद्र अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रहा था। महिला ने उसे फोन करके पूछा तो वह बताया कि वह काम करके निकल चुका है।
उसके बाद महिला ने अपने प्रेमी सतीश कुमार सिंह को सूचना दी। सतीश सिंह अपने सहयोगी परदेसी साहनी को साथ में लेकर सुनसान स्थान पर पहुंचा और वहां पर हरिश्चंद्र विश्वकर्मा को रोककर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की जांच में अभी बात सामने आई कि सुबह पांच बजे महिला ने अपने प्रेमी सतीश को फोन किया तो सतीश ने बताया कि काम हो गया है।
फिलहाल इस मामले में गिरफ्तार महिला के प्रेमी और प्रेमी के सहयोगी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस द्वारा बताया गया कि महिला और उसके प्रेमी तथा सहयोगी को जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications