Mirzapur News: ससुराल आए पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर दे दी जान, मचा हड़कंप
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में रविवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। मिर्जापुर जनपद में रविवार को एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद पति खुद आत्महत्या कर लिया।
यह पूरी घटना मिर्जापुर जनपद के पड़री थाना क्षेत्र के देवाही गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली रेनू नामक एक महिला की शादी मध्य प्रदेश के रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी सूर्यभान के साथ हुई थी।

शादी के बाद काफी समय तक रेनू अपने ससुराल में रही लेकिन कुछ समय से वह अपने मायके लौट आई और मौजूदा समय में वह अपने मायके में ही रह रही थी।
बताया जा रहा है कि रेनू की विदाई करने के लिए उसका पति सूर्यभान मिर्जापुर स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। सूर्यभान अपनी पत्नी की विदाई करके अपने घर ले जाना चाहता था लेकिन पत्नी जाने के लिए तैयार नहीं थी।
इसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी। दोनों में विवाद हुआ इसके बाद सूर्यभान ने धारदार हथियार उठाकर अपने पत्नी रेणु की हत्या कर दी। सूर्यभान ने अपनी पत्नी के पेट में भी चाकू गोद दिया।
उसके बाद उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। घर में खुद को बंद करने के बाद सूर्यभान फांसी का फंदा लगाकर खुद भी आत्महत्या कर लिया। घर वालों द्वारा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद सूर्यभान के परिजनों को भी फोन करके घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने दोनों करने वालों का शव कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी।
इस बारे में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पति-पत्नी में विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या और फिर खुद आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। दोनों की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में परिजनों द्वारा शिकायत किए जाने के आधार पर मामला दर्ज पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications