Mirzapur News: मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवकों को पेड़ से बांधा, पानी पिलाया फिर पीटा, पुलिस ने तीन को पकड़ा

Mirzapur News: मिर्जापुर जनपद में मोबाइल चोरी के साथ में दो युवकों को तालिबानी सजा दी गई है। दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा गया और इसका वीडियो भी बनाया गया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।

पुलिस का कहना है मामले में दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर बुलाया गया है और मामले में पूछताछ करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों पक्ष एक ही जाति के हैं और पड़ोस के रहने वाले हैं।

mirzapur-news-beaten-up-after-being-tied-to-a-tree-on-charges-of-mobile-theft

छोटे भाई ने दी पुलिस को सूचना
दरअसल यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले राहुल नाम के युवक की मोबाइल बीते दिनों उसके घर से ही गायब हो गई थी। मोबाइल गायब होने के बाद राहुल ने काफी खोजबीन की।

खोजबीन करने के बाद भी राहुल की मोबाइल जब नहीं मिली तो उसने संदेह के चलते पड़ोस के रहने वाले दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसने दोनों युवकों के साथ मारपीट की और उन्हें पेड़ से बांध दिया।

पेड़ से बांधकर भी दोनों युवकों की बुरी तरह पिटाई की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है की पिटाई के दौरान एक युवक को प्यास लग जाती है तो उसे मारपीट करने वाले शख्स पानी पिला रहे।

दोनों युवकों को बंधक बनाकर पीटे जाने की जानकारी एक युवक के छोटे भाई को मिली तो उसने तत्काल इस मामले की सूचना पटेहरा पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मुक्त कराई।

बंधक बनाए गए दोनों युवकों को मुक्त करने के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर लेकर पहुंची। इस मामले में क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर द्वारा बताया गया कि मड़िहान क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए फिर दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+