Google से सीखा Dragon Fruit की खेती करना, अब ये महिला किसान कमा रही हैं लाखों में मुनाफा
Dragon Fruit Farming : महिला किसान वंदना सिंह को यूट्यूब व गूगल की मदद से ड्रैगन फ्रूट की खेती करने का आइडिया आया, आज वो इसी खेती से लाखों रूपये का मुनाफा कमा रही है।

कहते है जब हौसला ऊंची उड़ान भरने का हो तो परिस्थितियां मायने नही रखती है। उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले की रहने वाली महिला किसान वंदना सिंह ने कुछ ऐसा किया है, जो महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है की देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बने और किसानों की आय दोगुनी हो। मिर्ज़ापुर की पहली महिला किसान वंदना सिंह प्रधानमंत्री के उस सपने को पंख दे रही है। महिला किसान वंदना सिंह को यूट्यूब व गूगल की मदद से ड्रैगन फ्रूट की खेती करने का आइडिया आया, आज वो इसी खेती से लाखों रूपये का मुनाफा कमा रही है।

आधे एकड़ में कर रही है ड्रैगन फ्रूट व स्ट्राबेरी की खेती
मिर्ज़ापुर जिले के इमिलियाचट्टी की रहने वाली महिला किसान वंदना सिंह अपने घर से 25 किलोमीटर दूर बालुवा बजाहूर गांव में स्थित फार्म हाउस पर आधे एकड़ जमीन में ड्रैगन फ्रूट व स्ट्रॉबेरी की खेती कर रही है। जिले की पहली महिला किसान वंदना सिंह गांव की गृहिणी होने के साथ साथ ड्रेगन फ्रूट व स्ट्राबेरी की खेती करके लाखों रुपये का मुनाफा कमा रही है। वंदना सिंह के मन में कुछ अलग खेती करने का विचार आया, जिसके बाद यूट्यूब पर ड्रैगन फ्रूट की खेती करने को लेकर वीडियो देखा। ड्रैगन फ्रूट की खेती ने वंदना सिंह को प्रभावित किया, जिसके बाद उन्होंने गूगल के माध्यम से खेती करने की पूरी जानकारी ली। अलग तरह की खेती करने के लिए उद्यान विभाग से महिला किसान को सहयोग मिला। सहयोग मिलने के बाद वंदना सिंह ने आधे एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती की, जहां बीच में शेष जगह पर स्ट्रॉबेरी की भी खेती की। वंदना सिंह ने ड्रैगन फ्रूट की खेती से इस वर्ष पांच लाख रूपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है।

महिलाओं के लिए आसान है ड्रैगन फ्रूट की खेती
किसान वंदना सिंह ने बताया कि इस खेती को करने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारी मेवाराम की तरफ से सहयोग मिला। ड्रैगन फ्रूट की खेती से इस वर्ष 5 लाख रुपए से अधिक का मुनाफा कमाया है। महिलाओं के लिए विशेषकर ड्रैगन फ्रूट की खेती सबसे अच्छी और सरल है। महिला घर का काम करने के बाद सुबह और शाम थोड़ा समय लगाकर ड्रैगन फ्रूट की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकती है। वंदना सिंह ने बताया कि ड्रैगन फ्रुट की खेती से एक दो गुना नही बल्कि चार गुना मुनाफा कमा रहे है। बता दें कि वंदना सिंह को ड्रैगन फ्रूट की खेती करने के लिये कई जगहों पर सम्मानित भी किया गया है। महिला अब घर में चूल्हा चौका से अलग हटकर खेती करके भी आत्मनिर्भर बन सकती है।
Recommended Video


जिलाधिकारी ने कहा, महिला सशक्तिकरण की उदाहरण है वंदना सिंह
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि वंदना सिंह महिलाओं के सशक्तिकरण का उदाहरण है। यह जनपद के लिए बेहद खुशी की बात है। मिर्ज़ापुर जनपद अब ड्रैगन फ्रूट का हब बन रहा है। चुनार के रहने वाली महिला किसान वंदना सिंह ड्रैगन फ्रूट की खेती करके लाखों का मुनाफा कमा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं से अपील है कि वो भी ड्रैगन फ्रूट की खेती करके आत्मनिर्भर बने। जिससे उनके साथ और लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।
-
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications