Mirzapur Election 2024: मिर्जापुर में होने वाला है खेल? अनुप्रिया पटेल के विरोध में उतरा क्षत्रिय समाज

Mirzapur Election 2024: कौशांबी में राजा भैया के खिलाफ बयान देने के बाद मीरजापुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में राजा भैया की पार्टी के नेताओं ने मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल के खिलाफ प्रचार करने का ऐलान किया था।

अब क्षत्रिय समाज की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है कि वो मिर्ज़ापुर में अनुप्रिया पटेल के खिलाफ प्रचार करेंगे। अनुप्रिया पटेल को जो भी प्रत्याशी हरा रहा हो, क्षत्रिय समाज के लोग उसके पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे।

mirzapur-election-2024-kshatriya-community-came-out-in-protest-against-anupriya-patel

बैठक में क्षत्रिय समाज के लोगों ने कहा कि समाज के गौरव राजा भैया के क्षेत्र में जाकर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें ललकारने का काम किया। ऐसे में अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं और मिर्जापुर लोकसभा सीट पर उनके ही गढ़ में उन्हें हराने के लिए क्षत्रिय समाज एकजुट हो रहा है।

गुरुवार को मिर्जापुर जनपद के राजा विजयपुर कोठी में क्षत्रिय समाज की एक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में क्षत्रिय समाज के बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए और उनकी मौजूदगी में यह फैसला लिया गया कि मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि क्षत्रिय समाज एकजुट हो रहा है। निश्चित रूप से मिर्जापुर से क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा एक नया अध्याय लिखा जाएगा। इसके अलावा कई छतरी नेताओं ने भी मौजूद लोगों को संबोधित किया।

क्षत्रिय समाज को किया जा रहा अपमानित: इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि वर्तमान परिवेश में क्षत्रिय समाज का लगातार अपमान हो रहा है। उन्हें आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। क्षत्रिय समाज कभी भी भिखारी नहीं रहा। देश में गणतंत्र की स्थापना के लिए क्षत्रियों ने अपनी रियासतें देश को दान कर दीं।

लोगों ने पूछा कि अगर कुछ लोगों को लगता है कि क्षत्रिय समाज ने देश के लिए कुछ नहीं किया है तो अगर उनमें हिम्मत है तो वे हमारी रियासतें हमें लौटा दें। उसके बाद हमें एहसास होगा कि क्षत्रिय समाज से प्रतिस्पर्धा करने में लोग सक्षम हैं।

उपस्थित लोगों ने यह भी कहा कि वे इस लोकसभा चुनाव में मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के खिलाफ मिर्ज़ापुर में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और 4 जून को आने वाले नतीजे क्षत्रियों की एकता का एहसास कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+