Mirzapur News: बाइक चालक की छोटी सी गलती, मां-बेटी समेत तीन की मौत, मंजर देख सहम गए लोग

UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में मां बेटी की मौत हो गई जबकि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में चालक की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने के साथ ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह हादसा मिर्जापुर जनपद के राजगढ़ थाना अंतर्गत राजगढ़-चुनार मार्ग पर मंगलवार की दोपहर में हुआ। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर अपनी मां और बहन को बैठक एक युवक कहीं जा रहा था। कहीं आवश्यक काम से जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इंदिरा नगर स्थित पेट्रोल पंप के समीप वह सामने चल रहे तेज रफ्तार को ओवरटेक करना चाहा, इसी दौरान वाटर के नीचे चला गया।

mirzapur-drivers-small-mistake-three-including-mother-and-daughter-died

ट्रक के नीचे जाने के चलते बाइक सवार दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोकने के साथ ही चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजगढ़ सीएचसी ले गई। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

इस बारे में क्षेत्राधिकार मड़िहान अनिल पांडे द्वारा बताया गया कि ट्रक से तीन लोगों के कुचले जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। एक शख्स घायल था जिसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतकों के परिवार वालों को सूचना देने के साथ ही पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+