खुद को केशव मौर्य का बेटा बताकर मिर्जापुर के SP को हड़काया, ऐसे पकड़ा गया आरोपी

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एसपी समेत अन्य अधिकारियों को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बेटा बनकर धमकाने वाले शख्स को कछवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी दिनेश मौर्या पुत्र शीतला प्रसाद मौर्या को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया है। थाने पर लाकर पूछताछ में आधा दर्जन से अधिक लोगों से ठगी की बात को स्वीकार किया।

man has been arrested for cheating in the name of Deputy CM Keshav Prasad Maurya son

दिनेश घर पर रहकर ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का बेटा बनकर लोगों को फोन कर हड़काता था। उसने कई लोगों का काम कराने व नौकरी लगवाने के नाम पर पैसा वसूलता था। चूना लगाने वाले ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिनेश मौर्या पुत्र शीतला मौर्या को आधा दर्जन मामलों में पाबंद किया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का भी दौर जारी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया आरोपित इन दिनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का पुत्र आशीष मौर्या बनकर अपनी धौंस जमाता फिर रहा था।

50 से अधिक लोगों को ठग चुका था दिनेश मौर्या
कछवा थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी नटवरलाल दिनेश मौर्या ने पूरे जिले में अपना जाल फैला हुआ था। पिछले तीन-चार सालों में उसने 50 से अधिक लोगों को नौकरी आवास हैंडपंप आदि दिलाने के नाम पर ठगी की थी। पिछले एक-डेढ़ साल से वह खुद को डिप्टी सीएम का पुत्र बताकर लोगों से ठगी करता था। लोग भी उसके झांसे में आ जाते थे, पर जब आवास और हैंडपंप की सुविधा नहीं मिली तो लोगों ने थाने का दरवाजा खटखटा। जिसके बाद पुलिस को दिनेश मौर्य के बारे में पता चला।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं, एसपी मिर्जापुर डा. धर्मवीर सिंह का कहना है कि आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मामले और कछवां थाना क्षेत्र में बालू के ठेके आदि को लेकर कई बार फोन कर कुछ लोगों की पैरवी करता था। खुद को डिप्टी सीएम केशव मौर्या का पुत्र बताता था। शक होने पर उसके नंबर की जांच कराई गई तो पता चला कि वह एक ठग है। उसे गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+