Video: 'वादा करती हूँ, आखिरी सांस तक जनता के साथ रहूंगी', फूलों की बारिश के बीच भावुक हुईं DM Divya

भारत में अधिकारीयों के ट्रांसफर तो आम बात है, लेकिन यूपी की इस महिला जिलाधिकारी का जब ट्रांसफर हुआ तो शहरवासियों ने उन्हें ऐसी विदाई दी जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश के हो रही है। नम आंखो के साथ लोगों ने इस महिला अधिकारी के विदाई समारोह में उनपर फूलों की बारिश कर दी। लोगों का प्रेम और स्नेह देखकर अधिकारी भी भावुक हो गई।

दरअसल हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जनपद की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की, जिनका शुक्रवार को शासन ने बस्ती जिले में ट्रांसफर कर दिया। जिसके बाद रविवार को कलेक्‍ट्रेट सभागर से लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

farewell ceremony organized after Transfer of IAS Divya mittal from mirzapur

विदाई समारोह में गुलाब के फूलों से ढक दिया
इसी क्रम में शहर के गंगा नदी के पक्के घाट पर देर शाम सामाजिक संगठन, प्रधान संघ और व्यापारी संघ ने विदाई समारोह कार्यक्रम रखा था, जहां निवर्तमान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल पर गुलाब के फूलों की वर्षा कर उन्हें ढक दिया गया। इस सम्मान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान आम जनता से लेकर संगठन के लोगों ने जिला अधिकारी की जमकर तारीफ भी की।

Recommended Video

    Video: 'वादा करती हूँ, आखिरी सांस तक जनता के साथ रहूंगी', फूलों की बारिश के बीच भावुक हुईं DM Divya
    farewell ceremony organized after Transfer of IAS Divya mittal from mirzapur

    "मिर्ज़ापुर में मै खाली झोली लेकर आई थी" - दिव्या मित्तल
    वहीं जिलाधिकारी भी लोगों का प्यार और सम्मान देखकर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि "मिर्ज़ापुर में मै खाली झोली लेकर आई थी, माता से मैंने मांगा था कि इस झोली को थोड़ा सा भर दो लेकिन उन्होंने मेरी झोली लोगों के प्यार से इतनी भर दी कि अब झोली छोटी पड़ गई है।" उन्होंने कहा; "आप लोगों के प्रेम ने मुझे इतना तर कर दिया, जैसे मानो गंगा जी के पानी में मैं निरंतर स्नान कर रही हूं।"

    farewell ceremony organized after Transfer of IAS Divya mittal from mirzapur

    भावुक हो गईं दिव्या मित्तल
    अपने संबोधन में उन्होंने नम आँखों से कहा कि "लोग कहते हैं जब आपका पद नहीं रहता तो कोई आपको नहीं जानता, कोई आपके साथ खड़ा नहीं होता है, लेकिन आज इतने सारे लोग खड़े हैं जिन्हें आज मैं कुछ नहीं दे सकती हूं। यहां मौजूद ज्यादातर लोगों को मैंने कुछ भी नहीं दिया होगा, लेकिन फिर भी मिर्जापुर के लोगों ने मुझे इतना स्नेह दिया कि आज मै कुछ कहने के लिए सक्षम नहीं हूं।

    farewell ceremony organized after Transfer of IAS Divya mittal from mirzapur

    "आखरी सांस तक मैं यह वादा निभाऊंगी" - दिव्या मित्तल
    दिव्या मित्तल का कहना है कि "आज जिन लोगों ने मेरे लिए आंसू बहाए हैं उनके हर आंसू के साथ मेरा आंसू भी शामिल रहा है। जितने लोग आज मेरे साथ जुड़े हैं, आगे भी मै उनसे जुड़ी रहूंगी। आगे जिस भी रूप में रहूंगी पूरे जीवन भर मिर्जापुर का ध्यान मेरे जीवन में अश्व रहेगा। यहां के लोगों के लिए जो भी हो सकेगा मैं करूंगी। अपने जीवन के आखरी सांस तक मैं यह वादा निभाऊंगी, गंगा जी के सामने मै ये वादा कर रही हूँ।"

    farewell ceremony organized after Transfer of IAS Divya mittal from mirzapur

    सोशल मीडिया पर शहरवासियों ने किया विरोध
    उधर, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का अचानक ट्रांसफर होने से विपक्षी पार्टियो के साथ-साथ कई संगठन इसका विरोध भी कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इसके खिलाफ एक मुहिम चला दी है। आपको बता दें कि आईएएस दिव्या मित्तल सोशल पर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।

    farewell ceremony organized after Transfer of IAS Divya mittal from mirzapur

    IIT से पास आउट हैं दिव्या मित्तल
    दिव्या मित्तल हरियाणा राज्य के रेवाड़ी की रहने वाली हैं। दिव्या मित्तल का जन्म दिल्ली में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली मे हुई थी। साथ ही आआईटी दिल्ली से उन्होंने 2001-05 बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद दिव्या मित्तल ने 2005-07 आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए की पढ़ाई करने के बाद लंदन की जेपी मॉर्गन फाइनेंशियल कंपनी में नौकरी की। वहां 1 साल नौकरी करने के बाद उन्होंने भारत आकर सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी।

    पति गगनदीप भी हैं IAS अधिकारी
    दिव्या मित्तल का पहला आईपीएस में चयन हुआ, दूसरी बार आईआईएस में चयन हुआ। पति गगनदीप सिंह ढिल्लों ने भी बिना कोचिंग किए 2011 में एग्जाम क्रैक किया था। वहीं दिव्या मित्तल 2012 में आईपीएस तो 2013 में ट्रेनिंग करते समय आईआईएस में चयन हो गया था। पति-पत्नी दोनों यूपी कैडर के अधिकारी हैं। दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर जनपद में सितंबर 2022 में जॉइन किया था। वहीं अब उन्हें बस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+