Mirzapur News: बेटे की मौत के बाद मां उसके शव से लिपटकर खूब रोई, सदमा लगा और चली गई जान

UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मिर्जापुर जनपद में एक बेटे की मौत हो जाने के बाद उसकी मां यह सदमा बर्दास्त नहीं कर सकी। बेटे की मौत हो जाने के बाद उसके शव से लिपटकर रोते समय मां की भी मौत हो गई।

घटना से जहां मृतक के परिवार में मातम पसरा है वहीं इलाके में हर किसी के जुबान पर इस घटना की जिक्र हो रही है। शनिवार को मां और बेटे का मिर्जापुर जनपद में अंतिम संस्कार किया गया।

everyone-is-shocked-to-hear-the-painful-story-of-mother-and-son-in-mirzapur-up

यह घटना मिर्जापुर जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के मतवार गांव की है। मतवार गांव निवासी लवलेश कौल पत्नी और बच्चों के साथ सूरत में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बीते 24 नवंबर को उसके बेटे की मौत हो गई।

बेटे की मौत हो जाने के बाद लवलेश अपनी पत्नी नीलम के साथ एम्बुलेंस से बेटे की लाश को लेकर अपने पैतृक आवास आ रहा था। एंबुलेंस से आते समय रास्ते में नीलम अपने बेटे से लिपटकर रोती रही। इस दौरान लवलेश उसे काफी समझाता रहा।

लेकिन घर आते समय रास्ते में ही लवलेश की पत्नी नीलम को भी सदमा लगा और उसकी भी मौत हो गई। बेटे और पत्नी की लाश लेकर जब लवलेश अपने घर पहुंचा। इस दौरान घर पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

लवलेश के परिवार के साथ ही गांव के लोग मां बेटे का शव देखकर दुखी नजर आए। लवलेश के घर पर पहुंचने वाले हर किसी व्यक्ति की आंखों में आंसू आ गए हालांकि बाद में मां बेटे का शव लेकर परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+