Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: बड़ा भाई बना दूल्हा, लेकिन दुल्हन ने छोटे भाई को पहनाई वरमाला, जाने क्यों किया ऐसा?

UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में बारात लेकर आया दूल्हा दुल्हन को पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने दूल्हे के छोटे भाई को वरमाला पहना दी। दोनों की शादी परिवार वालों की मौजूदगी में धूमधाम से की गई।

UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मिर्ज़ापुर में एक दुल्हन ने बारात लेकर आए दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद हड़कंप मच गया।

इसके बाद दूल्हे और उसके रिश्तेदारों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दुल्हन ने बताया कि दूल्हा मंदबुद्धि है, इसलिए वह उससे शादी नहीं कर सकती। बाद में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत चली और दूल्हे के छोटे भाई से दुल्हन की शादी करा दी गई।

elder-brother-becomes-groom-bride-garlands-younger-brother-in-mirzapur-up

दरअसल, मिर्जापुर जनपद के चिल्ले थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती की शादी देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी। रविवार को बारात युवती के घर पहुंची। इस दौरान युवती के घरवालों द्वारा भारतीयों की अच्छी खातिरदारी की गई।

द्वार पूजा के बाद दूल्हा जब जय माल के लिए स्टेज पर पहुंचा तो उसे देखकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। देखने से दूल्हा मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा था। यह बात दुल्हन के सहेलियों ने दुल्हन को बता दी। उसके बाद दुल्हन जब स्टेज पर पहुंची तो उसने दूल्हे को वरमाला पहनाने से इनकार कर दिया।

दुल्हन द्वारा वरमाला पहनाने की बजाए स्टेज से नीचे उतर जाने के चलते वहां पर हड़कंप मच गया। बराती बज के लोगों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि दूल्हा मंदबुद्धि है जिसके चलते दुल्हन उसके साथ शादी नहीं करना चाहती है। इसके बाद दूल्हा पर नाराज हो गया और कहासुनी होने लगी।

बाद में वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर चेतगंज पुलिस चौकी के प्रभारी हरिकेश सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। दोनों पक्षों से बातचीत की गई लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा था। दुल्हन मंदबुद्धि दूल्हे से किसी भी कीमत पर शादी नहीं करना चाहती थी।

ऐसे में पुलिस और संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि दुल्हन की शादी दूल्हे के छोटे भाई से करा दी जाए। छोटे भाई से शादी की बात करने पर लड़की पक्ष के लोग राजी हो गए लेकिन लड़का पक्ष के लोगों ने कुछ देर तक इनकार किया बाद में वे लोग भी तैयार हो गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+