सीएम योगी कल आएंगे मिर्जापुर, करेंगे मां विंध्यवासिनी के दर्शन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित, देखें शेड्यूल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मिर्जापुर आने वाले हैं। मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में मुख्यमंत्री दर्शन पूजन करेंगे इसके अलावा मिर्जापुर के लालगंज में स्थित बापू उपरौध इंटर कॉलेज में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री आगमन के दौरान मिर्जापुर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगी। मुख्यमंत्री आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक जवानों की तैनाती की जाएगी। रविवार को हेलीपैड जनसभा स्थल पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य स्थान पर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।

सीएम आगमन की तैयारियां रविवार शाम तक पूरी कर ली गई थी। मंडलायुक्त मुथु कुमार स्वामी एवं डीआईजी आरपी सिंह द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके अलावा लालगंज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा भी निरीक्षण किया गया।
एक घंटा 40 मिनट तक मिर्जापुर में रहेंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सोमवार सुबह 10:45 बजे हेलीकॉप्टर में निवासिनी मंदिर के समीप हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद कर द्वारा मुख्यमंत्री विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचेंगे। मंदिर में विधि विधान से मां विंध्यवासिनी का पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री वहां से 11:00 बजे प्रस्थान करेंगे।
उसके बाद हेलीकाप्टर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11:15 बजे मिर्जापुर के लालगंज में स्थित बापू उपरौध इंटर कॉलेज के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां पर करीब 1 घंटे तक मुख्यमंत्री करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे इसके अलावा जनसभा को भी संबोधित करेंगे। लोकार्पण और शिलान्यास तथा जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12:25 बजे हेलीकॉप्टर से प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications