CM YOGI का ड्रीम प्रोजेक्ट तूफानी गति से ले रहा आकार, काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बन रहा विंध्य कॉरिडोर

विंध्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरी तेज़ी से अपना साकार रूप लेने को त्यार है। 331 करोड़ की लागत और 150 से अधिक मजदूर फ़िलहाल इस भव्य और सुंदर कॉरिडोर को किसी भी कीमत पर CM योगी के आदेशानुसार पूरा करने में लगे हुए हैं।

CM YOGIs dream project Vindhya Corridor being built on the lines of Kashi Vishwanath mirzapur

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर जल्द ही भव्य और सुंदर दिखने लगेगा। मां विंध्यवासिनी मंदिर की सुंदरता के साथ दूर से आने वाले भक्त सुगमता के साथ दर्शन करें, इसी को लेकर विंध्य कॉरीडोर का निर्माण कराया जा रहा है। विंध्य कॉरिडोर का कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। मार्च महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं पूरी बारीकी से निरीक्षण कर कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे।

CM YOGIs dream project Vindhya Corridor being built on the lines of Kashi Vishwanath mirzapur

राजस्थान से तराशकर लाये गए पत्थर बढ़ा रहे है खूबसूरती
काशी कॉरिडोर की तर्ज पर विंध्य कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। मां विंध्यवासिनी धाम में विंध्य कॉरिडोर का निर्माण हो जाने के बाद नवरात्रि में आने वाले भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था सशक्त हो सकेगी। जहां देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक विंध्य कॉरिडोर को भव्य स्वरूप देने के लिए मिर्जापुर जिले के अहरौरा के गुलाबी पत्थरों को पहले राजस्थान भेजा जा रहा है। फिर वहां से तराशकर आने के बाद इन पत्थरों का इस्तेमाल कॉरिडोर में किया जा रहा है।

CM YOGIs dream project Vindhya Corridor being built on the lines of Kashi Vishwanath mirzapur

चार प्रमुख द्वार पर बन रहा है भव्य गेट, बढ़ जाएगी भव्यता
आपको बता दें कि पहले चरण में कराए जा रहे विंध्य कॉरिडोर के परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य कुछ ही दिनों में पूरा हो जाएगा। परिक्रमा पथ पर 130 पिलर का निर्माण हुआ है, जो की 50 फीट तक चौंड़ा है। इस पूरे कॉरिडोर का राजकीय निर्माण निगम के द्वारा कराया जा रहा है। मां विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचने के लिए कुल सात प्रमुख मार्ग हैं। प्रमुख मार्ग में से एक थाना कोतवाली, न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी, पक्का घाट, भट्ट जी की गली, जैपुरिया गली व पाठक जी की गली है। प्रमुख मार्ग में न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी, थाना कोतवाली व पक्का घाट की गली पर भव्य गेट तैयार किया रहा है। सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग कमिश्नर व डीएम खुद कर रही है।

CM YOGIs dream project Vindhya Corridor being built on the lines of Kashi Vishwanath mirzapur

Recommended Video

    Yogi Sarkar का फैसला, UP के छात्र नहीं पढ़ेंगे Mughal History के चैप्टर, जानिए क्यों |वनइंडिया हिंदी

    331 करोड़ की लागत और 150 से अधिक मजदूर
    मां विंध्यवासिनी मंदिर को भव्य स्वरूप देने के लिए विंध्य कॉरिडोर बनाया जा रहा है। पूरे कॉरिडोर को बनाने में लगभग 331 करोड़ की लागत आई है। इनमें से 15 करोड़ 67 लाख की लागत से पुरानी वीआईपी मार्ग का कायाकल्प कराया जा रहा है। 19 करोड़ 41 लाख की लागत से दो मंजिला 50 फीट परिक्रमा पथ तैयार किया जा रहा है। 6 करोड़ 52 लाख की लागत से वीआईपी गली का कायाकल्प, 9 करोड़ 2 लाख की लागत से पक्का घाट गली व 2 करोड़ 35 लाख की लागत से कोतवाली रोड को भव्य व आकर्षक बनाया जाएगा। तीन शिफ्टों में कॉरिडोर के निर्माण में 150 से अधिक मजदूर काम कर रहे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+