विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- सरकार बनी तो 1000 रुपए दिए जाएंगे हर एक महिला के खाते में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में होने है, लेकिन प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां अभी से अपना जोर पकड़ने लगी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक ऐलान कर चुनावी सरगर्मियों को और हवा दे दी है। बता दें कि अखिलेश यादव ने कहा, 2022 के चुनावों में अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश की हर एक महिला के खाते में 1000 रुपए दिए जाएंगे। इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर भी हमला बोला।

Akhilesh Yadav announced to woo female voters in UP assembly election

दरअसल, यह घोषणा अखिलेश यादव ने मिर्जापुर में की है। अखिलेश यहां सपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की। यही नहीं, उन्होंने सपा की योजनाओं की चोरी कर नाम बदलने का आरोप भी लगाया। कहा कि पाइप पेयजल मिशन योजना सपा के शासन की थी जो भाजपा नाम बदलकर खुद श्रेय ले रही है।

जनता ने देखा है सपा का विजन: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने सपा के विजन को देखा है। सड़क से लेकर अस्पताल तक सपा की सरकारों ने जनता के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई। चाहे वह एंबुलेंस हो या डायल 100। विद्थर्थियों को लैपटॉप दिया गया। बीजेपी ने जनका के लिए क्या दिया? किसानों को सम्मान राशि दी, पर वह डीजल, बिजली, पेट्रोल व गैस की कीमतों को बढ़ाकर महंगाई से सब कुछ छीन लिया। प्रदेश के नौजवान बेरोजगार हैं। कमर तोड़ महंगाई ने सब की हालत पतली कर दी।

गेमचेंडर साबित होगी सपा: अखिलेश
2022 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में गेमचेंजर साबित होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। इसीलिए मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर कार्यकर्ताओँ को भाजपा का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार कर रहे हैं। कहा था कि मध्य वर्ग महंगाई की मार से परेशान है। यह सरकार किसानों के हक को भी छीनने जा रही है। नया कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट साबित होगा।

Recommended Video

    Madhya Pradesh: Nathuram Godse के समर्थक के Congress में आने पर पार्टी में ही घमासान |वनइंडिया हिंदी

    मां विंध्यवासिनी मंदिर में की पूजा-अर्चना
    अखिलेश यादव शनिवार को मिर्जापुर पहुंचे, यहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान अखिलेश यादव करीब आधा घंटा मां विंध्यवासिनी मंदिर में रहे। दर्शन-पूजन के साथ ही उन्होंने मंदिर प्रांगण का भ्रमण भी किया। मिर्जापुर में इसके बाद अखिलेश यादव कंतित दरगाह पर गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+