Mirzapur: महिला का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे परिजन, रास्ते में दो अन्य लोगों की भी चली गई जान
मिर्जापुर में सड़क हादसे में महिला का अंतिम संस्कार करने जा रहे दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। गांव में तीन लोगों की मौत से मातम का माहौल है।

Mirzapur जिले के मड़िहान थाना अंतर्गत रैकरी गांव में सोमवार को सायं काल 60 वर्षीय बुधिया देवी नामक एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद उसके परिजन और गांव के लोग ट्रैक्टर ट्राली पर लाश को रखकर अंतिम संस्कार करने के लिए मिर्जापुर के चौबे घाट पर जा रहे थे। इसी बीच मड़िहान थाना क्षेत्र के कुंदरूप गांव के समीप पीछे से आ रहे टैंकर ने ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद उसमें सवार लोग घायल हो गए जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

गुस्साए लोगों ने लगा दिया जाम
सड़क दुर्घटना होने के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों के साथ होने के बाद महिला की लाश को लेकर ग्रामीण अंतिम संस्कार करने के लिए चले गए जबकि सड़क दुर्घटना में मृतक रैकरी गांव निवासी 48 वर्षीय सुभाष और 52 वर्षीय सीताराम के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की सूचना गांव में मिलने के बाद रैकरी गांव में मातम पसरा हुआ है।
टैंकर चालक घटनास्थल से फरार
पुलिस द्वारा बताया गया कि महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने जा रहे लोगों के साथ कुंदरूप में हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली के पीछे चल रहे टैंकर में उस में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद कुछ लोग घायल हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 2 लोगों की मौत हुई है। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह भी बताया गया कि रात में ही कुछ देर तक लोगों ने जाम लगाया था समझा कर लोगों को शांत करा दिया है। घटना के बाद टैंकर चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया है। वाहन नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक की तलाश की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications