संजय सिंह ने सीएम योगी को लिखा पत्र, मिर्जापुर में तीन बच्चों की लाशें मिलने के मामले की सीबीआई जांच की मांग

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक दिसंबर को तीन बच्चे लापता हो गए थे। बुधवार को तीनों बच्चों की लाशें बरामद हुई थीं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था लेकिन इस मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी के पार्टी प्रभारी संजय सिंह ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है और पुलिस के रवैये पर सवाल उठाया है।

AAP MP Sanjay Singh demanded CBI enquiry, wrote letter to CM Yogi

आप नेता संजय सिंह ने सीएम योगी को पत्र लिखकर कहा कि प्रदेश में आतंक का माहौल है। मिर्जापुर में तीन बच्चों की हत्या हो गई और पुलिस इस मामले में निष्क्रिय है। इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए संजय सिंह ने लिखा कि तीनों बच्चे घूमने गए थे और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर गहरे घाव के निशान मिले। 14 साल के इन बच्चों की क्रूर हत्या हुई है और इससे इंसानियत का आदर्श छलनी हुआ है।

AAP MP Sanjay Singh demanded CBI inquiry, wrote letter to CM Yogi

संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर गहरी चिंता व्यक्त की और लिखा कि पुलिस नीरस कार्यशैली के साथ काम रही है और पीड़ितों को इंसाफ दिलाने में यह असमर्थ साबित हो रही है। बच्चों के परिजन पुलिस के रवैये से निराश हैं। पुलिस इस मामले को बंद करने की तैयारी में है। संजय सिंह ने इस मामले की सीबीआई जांच कराकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। मिर्जापुर में इस घटना से सनसनी फैल गई थी।

परिजनों के मुताबिक, 14 साल की उम्र के तीनों बच्चे हरिओम, सुधांशु और शिवम बेर खाने के लिए एक दिसंबर सोमवार की दोपहर में घर से निकले थे। उसके बाद तीनों बच्चे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बुधवार को तीनों की लाशें जंगल में पानी के बंधी में मिली थी। बच्चों के शरीर पर चोट के निशान थे। इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश अत्री ने कहा था कि तीनों बच्चों की मौत डूबने से हुई है। परिजनों ने बच्चों की हत्या होने की बात कही थी। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं लगा पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+