3 साल की छात्रा से दुष्कर्म करते हाईस्कूल छात्र को देखा, बताने पर प्रिंसिपल ने किया अनसुना

Mirzapur News, मिर्जापुर। यूपी में मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर जूनियर हाईस्कूल के एक छात्र ने आंगनबाड़ी केंद्र से घर जा रही तीन साल की मासूम बालिका से दुष्कर्म किया। आरोप है कि कुछ बच्चों ने दुष्कर्म करता देख प्रधानाध्यापक को सूचना दी तो वो मौके पर नहीं गए। ग्रामीणों ने परिजनों को बुलाकर बालिका को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने आरोपित किशोर के साथ प्रधानाध्यापक के खिलाफ भी तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया।

आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती है बालिका

आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती है बालिका

गांव निवासी तीन वर्षीय बालिका आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती है। एक ही परिसर में प्राथमिक विद्यालय, जुनियर हाईस्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र है। तीन वर्षीय मासूम दोपहर में छुट्टी होने पर अपने घर जा रही थी। इस दौरान जूनियर हाईस्कूल का छात्र उसे बहला कर गांव के सचिवालय की ओर गली में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कुछ बच्चों ने उसे ऐसा करते देख प्रधानाध्यापक को सूचना दी। प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि उन्होंने अनसुना कर दिया।

ग्रामीण बालिका को बचाकर ले गए अस्पताल

ग्रामीण बालिका को बचाकर ले गए अस्पताल

बच्चों ने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने परिजनों को बताया। ग्रामीण बेहोश पड़ी बालिका को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार कर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने आरोपित छात्र के खिलाफ तहरीर दिया।

पुलिस ने किया केस दर्ज

पुलिस ने किया केस दर्ज

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। परिजन ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ भी कोई कार्रवाई न करने पर तहरीर दी है। ग्रामीणों का कहना था कि आरोपित छात्र की कारस्तानियों के खिलाफ कई बार शिकायत की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया।

ये भीं पढ़ें: नहाती हुए महिला का वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, पता चलने पर पति ने की जान देने की कोशिश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+