रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखता था 14 साल का लड़का, कहा- मजे के लिए करता था ऐसा, RPF ने किया गिरफ्तार
Stone on the railway line in Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पद रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने वाले एक 14 वर्षीय किशोर को आफ ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि किशोर रेलवे ट्रैक पर बार-बार पत्थर रख दे रहा था। काफी समय से उसकी खोजबीन की जा रही थी।
लगातार पत्थर रखने की घटना के बाद आरपीएफ सक्रिय हुई। उसके बाद सुरक्षा एजेंसी को भी इसकी सूचना दी गई। जांच पड़ताल में पता चला कि रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने वाला कोई और नहीं बल्कि एक 14 वर्षीय किशोर है। उसके बाद आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली अंतर्गत सबरी रेलवे फाटक के पास की है। बताया जा रहा है कि शबरी रेलवे फाटक के आसपास बीते कुछ दिनों से लगातार रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिए जा रहे थे।
इस बारे में गेट में नीतीश कुमार प्रजापति द्वारा आरपीएफ को मेमो के माध्यम से इसकी सूचना दी गई थी। गेटमैन द्वारा सूचना दिए जाने के बाद आरपीएफ के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार अपने हमराहियों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने गेटमैन से पूछताछ किया।
गेटमैन से पूछताछ करने के बाद उन्होंने आसपास के लोगों से भी जानकारी हासिल की। इस दौरान डिजिटल साक्ष्य भी उन्होंने एकत्र किया। जांच में पता चला कि जायसवाल कॉलोनी का रहने वाला एक 14 वर्षीय किशोर बार-बार रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख रहा है।
जानकारी के बाद आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह वीडियो में देखा था कि रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने के बाद जब ट्रेन उसके ऊपर से गुजरती है तो पत्थर चूर-चूर हो जाता है।
ऐसे में वह रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर देखना चाहता था कि वास्तव में यदि ट्रेन पत्थर के ऊपर से गुजरती है तो क्या वाकई पत्थर चूर हो जाता है। उसने यह भी कहा कि वह रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखना था लेकिन फिर बाद में उसे हटा भी देता था। फिलहाल किशोर द्वारा अपना अपराध कबूल किए जाने के बाद आफ उसे पकड़ ली। पकड़ने के बाद उसके ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दरजी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications