मेरठ: घर छोड़ने के बहाने प्रेमी और उसके दोस्तों ने कार में नर्स से किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र में फोन पर महिला नर्स को दोस्ती के जाल में फंसाने के बाद एक युवक ने सोमवार को घर छोड़ने के बहाने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। कार में महिला को अगवा करके युवक और उसके दो दोस्तों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आधी रात को उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। भावनपुर निवासी विवाहित महिला गढ़ रोड स्थित एक नर्सिंग होम में नर्स है।

Recommended Video

    मेरठ: घर छोड़ने के बहाने प्रेमी और उसके दोस्तों ने कार में नर्स से किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
    woman misdeeds by boyfriend and his friends in meerut

    फोन के जरिए हुई थी दोस्ती

    महिला के मुताबिक, कुछ समय पहले उसकी दोस्ती फोन के जरिए माछरा निवासी रजत त्यागी नाम के युवक से हुई थी। सोमवार की रात महिला की ड्यूटी समाप्त होने वाली थी। इसी दौरान अचानक उसके मोबाइल पर रजत की कॉल आई। रजत ने बताया कि वह उसके गांव की तरफ ही जा रहा है। कुछ देर बाद निसान कार में सवार रजत त्यागी उसके पास पहुंचा। कार में रजत के साथ दो अन्य युवक भी सवार थे। महिला का आरोप है कि युवकों ने कार को गढ़ रोड की जगह हापुड़ रोड की तरफ मोड़ दिया, जिसके बाद उसने युवकों का विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप बैठा दिया। इसके बाद आरोपी उसे काजीपुर के जंगल में ले गए। जहां तीनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

    महिला की हालत गंभीर, दो आरोपी गिरफ्तार

    महिला की हालत बिगड़ने पर रात करीब दो बजे आरोपी महिला को गढ़ रोड स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर फेंक कर फरार हो गए। जानकारी के बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया की पुलिस ने मुख्य आरोपी माछरा निवासी रजत त्यागी और उसके दोस्त शास्त्रीनगर सेक्टर दो निवासी वासु चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त निसान कार भी बरामद कर ली गई है। कार के दोनों तरफ एक चैनल का लोगों बना हुआ है। इसी के साथ कार में उसी न्यूज़ चैनल की आईडी भी बरामद की गई है। वहीं, आरोपियों का एक साथी शास्त्रीनगर सेक्टर नौ निवासी रिंकू शर्मा फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+