VIDEO: महिला को सड़क पर लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हाथ जोड़कर मांगती रही माफी

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग महिला पर जूता चोरी करने का आरोप लगाकर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। ये वीडियो महिला सुरक्षा और मानवाधिकार पर भारी पड़ती नजर आई है। वहीं, पुलिस इस मामले की वीडिया सामने आने के बाद जांच कर कार्रवाई करने का दावा कर रही है।

woman beaten badly by people in Meerut

वायरल वीडियो मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पैंठ बाजार की बताई जा रही है। बुधवार की सुबह कुछ व्यापारियों ने बाजार में आई एक महिला पर जूता चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने महिला को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान किसी ने महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। काफी देर चले हंगामे के बाद महिला हाथ-पैर जोड़कर माफी मांगते हुए जान बचाकर वहां से भाग निकली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

महिला ने जूते चोरी किए थे या नहीं यह अलग विषय है। लेकिन एक महिला के साथ भीड़ का यह क्रूर व्यवहार प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल जरूर खड़ा कर रहा है। वहीं, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम से थाना पुलिस अनजान बनी है। उधर, एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जिसके बाद जांच के लिए टीम बनाई गई है। वहीं, पीड़ित महिला ने भी अभी पुलिस से संपर्क नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+