फौजी पर युवती से दुष्कर्म आरोप, बोली- शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवती ने फौजी पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता एसपी देहात से मिली। उसने आरोप लगाया कि आरोपी के परिजन युवक की शादी दूसरी लड़की से करवा रहे हैं। पीड़िता ने आरोपी की शादी रुकवाए जाने की मांग की।

woman alleges physical attack on army man

शादी का झांसा देकर किया रेप

युवती ने बताया कि पिछले चार वर्षों से उसके प्रेम संबंध गढ़मुक्तेश्वर के रहने वाले परमजीत नाम के युवक से थे। युवती के मुताबिक परमजीत भारतीय सेना में सीमा पर तैनात है। पीड़िता का आरोप है कि बीती 5 सितंबर को परमजीत ने उसे गढ़ रोड स्थित एक होटल में बुलाया था, जहां शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों के परिजनों के बीच उनकी शादी की बात चलने लगी। लेकिन अब एकाएक आरोपी के परिजन शादी की बात से मुकर गए।

दूसरी युवती से कर ली सगाई

युवती का कहना है कि परमजीत के परिजनों ने बीती 30 सितंबर को युवक की सगाई किसी अन्य युवती के साथ कर दी। उसने बताया कि सगाई की सूचना मिलने पर उसने 14 सितंबर को पहले से ही आरोपी के खिलाफ परीक्षितगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने सगाई रुकवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग

एसपी देहात से गुहार लगाते हुए युवती ने बताया कि आरोपी परमजीत 2 दिसंबर को शादी करने जा रहा है। उसने आरोपी की शादी रुकवाने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात अविनाश पांडे ने संबंधित थाना पुलिस को जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+